A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते रिटायर्ड फौजी ने सीमेंट कारोबारी पर गोलियां चला दीं। मामला स्टेशन रोड थाने का है। गोलियां सीमेंट कारोबारी के पेट में लगी हैं। कारोबारी को गंभीर हालत में ग्वालियर सिम्स में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि, आरोपी रिटायर्ड फौजी सुबह सीमेंट कारोबारी के घर गया था। उसने आवाज देकर बुलाया तो सीमेंट कारोबारी ने दरवाजा खोला। जैसे ही दरवाजा खुला रिटायर्ड फौजी ने अपनी पिस्टल से गोलियां चला दी। इसके बाद कारोबारी जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग आए और उनकी आरोपी से हाथापाई हो गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

पुरानी दुश्मनी के चलते चलाई गोलियां
सीमेंट कारोबारी की पहचान टीचर कॉलोनी रामनगर निवासी कृष्णकांत शुक्ला के रूप में हुई है। कृष्णकांत के भाई के मुताबिक सिरमिति गांव के रहने वाले हरेंद्र शुक्ला की उनके परिवार से पुरानी दुश्मनी है। घायल कारोबारी की पत्नी का कहना है कि, गोली किसने चलाई इस बात की उसे जानकारी नहीं है लेकिन गोली चलाने वाले को दोबारा देखा तो पहचान लूंगी।  

दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद
घायल सीमेंट कारोबारी के अन्य परिजन आरोपी से दो पीढ़ी पुरानी रंजिश होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि, आरोपी और उसके परिवार ने कई बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनके परिवार में सभी बाहुबली और क्रिमिनल हैं।

आरोपी हरेंद्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि, कृष्णकांत शुक्ला की हालत गंभीर है। आरोप हरेंद्र शुक्ला पर लगाए गए हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मौके से खली खोखा बरामद हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ कर हमले की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।