Logo
election banner
CM Mohan Yadav Big decision : मध्य प्रदेश के विकास और आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव नित नए बड़े निर्णय ले रहे हैं।

CM Mohan Yadav Big decision : मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने दो दिन में दो बड़े निर्णय लिए हैं। बुधवार को वल्लभ भवन हुई नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल की सड़कों से  BRTS कॉरिडोर हटाने का निर्णय लिया है। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को चित्रकूट में संस्कृति विभाग के अफसरों की बैठक कर प्रभु श्रीराम की स्मृतियों को सहेजे ऐतिहासिक स्थलों व रामवनगमन पथ की विकास योजना पर मुहर लगाई थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट का विकास करने की भी घोषणा की है। 

CM Mohan Yadav decision
CM Mohan Yadav decision

मंत्रालय में हुई बैठक में नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का काम 20 जनवरी को भोपाल के बैरागढ़ से शुरू होगा। कहा, सुगमता यातायात के लिहाज से इसे हटाने का निर्णय लिया गया है। जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक है, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। कॉरिडोर हटाने का काम रात में होगा। पुलिस के समन्वय इस दौरान शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था भी की जाएगी। 

कैबिनेट बैठक में राम वन पथ गमन और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 16 को मुख्यमंत्री ने श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की पहली बैठक कर राम वन पथ गमन से संबंधित कार्यों की प्रगति समीक्षा की थी। सीएम ने बताया कि सरकार राम वन पथ गमन के विकास की कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए कटिबद्ध है। पहले चरण में अयोध्या से चित्रकूट तक पथ निर्माण के लिए यूपी सरकार के समन्वय बनाकर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पांच विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएंगी, जो क्षेत्र चिह्नित हैं, वहां पहले कार्य आरंभ होगा व चित्रकूट का विकास अयोध्या की भांति किया जाएगा। अमरकंटक का विकास और मंदाकिनी नदी का संरक्षण भी समन्वित रूप से हम करेंगे।

कैबिनेट बैठक के अहम निर्णय

  1. पीएम आवास जनमन योजना को मंजूरी
  2. 23 जिलों के लिए प्रोजेक्ट का चयन
  3. 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति
  4. छात्रावासों के लिए राशि मंजूर
  5. जनजातीय क्षेत्रो में मल्टीपर्पस सेंटर्स को मंजूरी
  6. 26 जनवरी को मंत्री गृहजिलो में करेंगे ध्वजारोहण
  7. जिन जिलों में मंत्री नहीं वहां दूसरों को मिलेगी जिम्मेदारी  
  8. विश्वास सारंग नर्मदापुरम, कृष्णा गौर हरदा में फहराएंगी झंडा 

इंदौर में सीएम का रोड-शो लाइव 
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर में जन आभार यात्रा के तहत रोड शो किया। भोपाल में कैबिनेट बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ इंदौर पहुंचे। विमानतल में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कुछ मंत्रणा करने के बाद बड़ा गणेश मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में दर्शन के बाद CM ने रोड-शो शुरू किया। शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। 

इंदौर: 24 माह में बनेगा 350 करोड की एलिवेटेड कॉरिडोर 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक रोड-शो करने के बाद इंदौर को बड़ी सौगात दी।  एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया। कार्यपालन यंत्री ने बताया, इंदौर में आगरा मुंबई मार्ग पर एलआईजी चौराहे से नवलखा चौराहे तक केंद्रीय सड़क निधि से एलिवेटेड कॉरिडोर स्वीकृत किया गया है। एलिवेटेड ब्रिज की लंबाई 6.70 किमी, चौड़ाई 15.50 मीटर और ऊंचाई 10 मीटर प्रस्तावित है। एलिवेटेड ब्रिज की एक भुजा गिटार चौराहे पर दूसरी भुजा गीता भवन चौराहे पर मधुमिलन चौराहे की तरफ होगी। एक भुजा शिवाजी वाटिका चौराहे पर पीपल्याहाना की तरफ प्रस्तावित है। पुल निर्माण के लिए 24 माह की डेडलाइन तय की गई है।

5379487