महू। पातालपानी क्षेत्र में एक हिंदू युवती को लंबे समय ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर है जिसने इलाज के बहाने युवती को अपने क्लिनिक पर बुलाया और नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। बेहोश होने बाद, आरोपी डॉ. सईद खान ने युवती के साथ शारिरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं, जिन्हें उसने बाद में लड़की को ब्लैकमेल करने में इस्तेमाल किया।
चार माह किया शारिरिक शोषण
पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह सिलसिला लगभग चार माह चलता रहा। आरोपी उन तस्वीरों के जरिए उसे अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर करता था। इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी, लेकिन उसके पास डॉ. सईद खान की बात मानने के अवाला कोई और चारा नहीं था। घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब आरोपी ने इस बार युवती को मिलने के लिए बुलाया।
भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग
इस बार डॉ. सईद खान ने लड़की को पातालपानी के एक रिसॉर्ट में बुलाया तो इसकी जानकारी कुछ लोगों को भी लग गई। वे भी मौके पर जा पहुंचे और डॉ. सईद खान ने को युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी से जमकर मारपीट की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से भड़के लोगों ने आरोपी के घर और उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
आरोपी पर केस दर्ज, क्षेत्र में पुलिस तैनात
सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति काबू में आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।