Logo
भोपाल में महाशिवरात्रि पर किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी का पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में पट्टाभिषेक, जगद्गुरु व महामंडलेश्वर घोषित।

Mahashivratri 2025: मध्यप्रदेश। महाशिवरात्री के अवसर पर राजधानी भोपाल में किन्नर धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। आयोजकों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुष्कर पीठ का चयन देश की पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में किया गया है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किन्नड़ अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग और अलग-अलग राज्यों से आए अनुयायी शामिल हुए।

किन्नरों की घर वापसी
बता दें कि, इसी कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके किन्नरों की घर वापसी भी करवाई गई। मंच से ही यह घोषणा की गई कि, मुस्लिम बन चुके किन्नरों का शुद्धिकरण किया गया। इस तरह वे अब हिंदू हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।  

किन्नर सम्मलेन में घोषित किए गए चार जगद्गुरु
काजल ठाकुर (भोपाल) 
तनीषा (राजस्थान) 
संजना (भोपाल) 
संचिता (महाराष्ट्र)

बता दें कि, भोपाल में किन्नर सम्मलेन ऐसे समय पर किया गया है जब भोपाल में दो किन्नरों के गुट के बीच विवाद हुआ था। एक समूह का आरोप था कि, पुराने भोपाल की तरफ रहने वाला किन्नर समूह जबरदस्ती किन्नरों का धर्म परिवर्तन करवा रहा है। हालांकि, दूसरे पक्ष ने ऐसे किसी भी आरोप का खंडन किया था।

5379487