Mahashivratri 2026: मध्यप्रदेश। महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश प्रमुख देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उज्जैन, ओंकारेश्वर और भोजपुर समेत मंदसौर के पशुपति नाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही है। महाशिवरात्रि के इस पवन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर में दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भगवान का आशीर्वाद सब पर बना रहे... सबका भला हो, सब बीमारियों से मुक्त रहें, सबका भला हो। PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का महायज्ञ चल रहा है। इसके अलावा, भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप पर उन्होंने कहा, "भारत ही जीतेगा।"
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "May God's blessings be upon all... May everyone be well, may everyone be free from diseases, may everyone be blessed. Under the leadership of PM Modi, the 'mahayagya' of building a Viksit Bharat is… https://t.co/AADyYT36v8 pic.twitter.com/H9Qil4j56A
— ANI (@ANI) February 15, 2026
पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम
मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का हुजूम इकठ्ठा हुआ है। पशुपतिनाथ लोक की सुंदरता और भव्यता यहां आकर्षण का केन्द्र बन गई है।
भोजपुर पहुंच रहे हजारों शिव भक्त
महाशिवरात्रि पर भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्त हाजिरी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह से ही यहां अभिषेक, पूजा और महाआरती का सिलसिला जारी है। भीड़ को देखते हुए पुलिस - प्रशासन भी मुस्तैद है।











