MP में गर्मी का अहसास: 20 जिलों में दिन का पारा 28 और 10 में रात का तापमान 15 डिग्री के पार, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 

MP Weather Update Today
X
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
MP में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 20 जिलों में दिन का 28 डिग्री और 10 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री के ऊपर चला गया है। दतिया में रात का तापमान सबसे कम 9 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 25.6 डिग्री दिन का पारा रहा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के 20 जिलों में दिन का पारा 28 डिग्री के पार हो गया है। वहीं 10 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के ऊपर चला गया है। दतिया में रात और पचमढ़ी में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। दतिया में न्यूनतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 25.6 डिग्री दिन का पारा रहा। शनिवार को सुबह जबलपुर, कटनी, रीवा, दतिया, ग्वालियर, समेत 11 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। राजधानी भोपाल में अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे।

20 और 21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। मध्यप्रदेश में इसका असर 20 फरवरी से दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है। 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी भोपाल में 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे। दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

पचमढ़ी में कम और धार में सबसे ज्यादा दिन का पारा
पचमढ़ी में अधिकतम तापमान में सबसे कम रहा। यहां 25.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। दतिया में 26.7, ग्वालियर 27.5, रायसेन 27.5 और खंडवा में 27.5 डिग्री पारा रहा। धार में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 30.7, नर्मदापुरम 30, रतलाम 30.2, उज्जैन 31.5 और सिवनी में 30.4 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

दतिया में कम और नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा रात का पारा
दतिया में लगातार आठवें दिन न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां 9 डिग्री पारा दर्ज किया गया। ग्वालियर में 9.5, पचमढ़ी 11.2, राजगढ़ 11, खजुराहो 11, नौगांव 10, रीवा 10.5 और उमरिया में 12.3 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। सबसे नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 17.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ। बैतूल में 16 और सिवनी में 16.4 डिग्री तापमान रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story