Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (गुरुवार, 1 मई ) को मौसम कैसा रहेगा। रीवा, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर, गुना, मऊगंज में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर और रतलाम में भीषण गर्मी रहेगी। सूरज के तेवर तीखे रहेंगे। लू भी चलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित बाकी जिलों में भी गर्मी का कहर रहेगा। मौसम विभाग ने 3 मई तक 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में गर्मी पड़ेगी।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से एमपी में दो-तीन दिन से बारिश हो रही है। बुधवार(30 अप्रैल) को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। रतलाम, नीमच मंदसौर में लू चलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत बाकी के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।
आगे क्या: इन जिलों में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने 2 और 3 मई को सतना, रीवा, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, भोपाल, सीधी, उमरिया, शहडोल, मैहर, पन्ना, मऊगंज, सिंगरौली, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, अशोकनगर, आगर- मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, अनूपपुर, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, जबलपुर, शिवपुरी, भिंड, गुना, बालाघाट, राजगढ़, मंडला और डिंडौरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में लुढ़का दिन-रात का पारा
आंधी-बारिश के कारण कई जिलों में दिन-रात का पारा लुढ़का है। बैतूल में रात का पारा 1.3 डिग्री गिरा, भोपाल 2.9, राजगढ़ 3.4, उज्जैन 2, दमोह 2, जबलपुर 1.4, खजुराहो 2, मंडला 1.8, रीवा 2.7, सागर 2.9, सिवनी 1.2, सीधी 2.6 डिग्री तापमान में गिरावट हुई। दिन के तापमान की बात करें तो ग्वालियर, रतलाम, शिवपुरी, सीधी, मंडला और नवगांव में लुढ़का है। सीधी में सबसे ज्यादा 4 डिग्री पारा गिरा। ग्वालियर में 3 डिग्री गिरावट हुई।
शाजापुर में सबसे ज्यादा गर्मी
शाजापुर का दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुना 43.5, खजुराहो 43.4, रतलाम 43.2, भोपाल 41.8, इंदौर 42.6, ग्वालियर 38.8, उज्जैन 43 और जबलपुर में 40 डिग्री दिन का पारा दर्ज हुआ। धार, रायसेन-नरसिंहपुर में 43, सागर-टीकमगढ़ 42.8, खंडवा-दमोह में 42.5 और खरगोन में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीधी में सबसे कम 34.2 डिग्री तापमान रहा। पचमढ़ी में 35.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ।
इंदौर में रात का पारा सबसे ज्यादा
इंदौर और धार में रात का पारा सबसे ज्यादा 26.3 डिग्री रहा। बैतूल 23.7, भोपाल 23.8, धार 26.3, गुना 25.4, ग्वालियर 24.6, नर्मदापुरम 25.8,खरगोन 25.8, पचमढ़ी 18.4, राजगढ़ 22.6, रतलाम 26.2, उज्जैन 25, सतना 22, रीवा 20.8, जबलपुर 23, उमरिया 20.5, छिंदवाड़ा 23, दमोह 24.5, खजुराहो 23.2 और मंडला में रात का तापमान 19.7 डिग्री दर्ज हुआ।