Logo
election banner
MP Politics News: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने PM नरेंद्र मोदी से 6 सवाल पूछे हैं। जीतू ने मोदी से पूछा कि व्यापमं घोटाले का मूल दोषी कौन था? जिस मामले ने मध्यप्रदेश को देश में कलंकित किया उसके दोषियों को PM सजा दिला पाएंगे क्या? 

MP Politics News: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 6 सवाल पूछे हैं। बालाघाट दौरे पर जाने से पहले जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी ने 2014 में जो मुद्दे देश के सामने उठाए थे। उनमें कालाधन, सबको 15 लाख, स्विस बैंक में पैसे, दो करोड़ रोजगार, किसानों का समर्थन मूल्य और भ्रष्टाचार रहित देश बनाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री देश को भ्रमित करते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि देश के प्रधानमंत्री को वो बातें याद दिलाएं जो उन्होंने कहीं थी।   

सरकार ने केस चलाने की अनुमति क्यों नहीं दी? 
जीतू ने पीएम मोदी से पहला सवाल पूछा कि मध्यप्रदेश में लोकायुक्त ने भाजपा के नेताओं और अफसरों पर छापे के बाद 265 मामले दर्ज किए। लेकिन, भाजपा सरकार ने 60 मामलों में केस चलाने के बजाय स्वतः केस वापस ले लिए। जिसमें पांच भाजपा के नेता भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले लोकायुक्त टीम ने पूर्व सीएस और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मांगी। लेकिन, सरकार ने केस चलाने की अनुमति क्यों नहीं दी? क्या कारण है कि सरकार ने मुकदमे की अनुमति क्यों नहीं दी? नहीं दी तो दोषी कौन है?

व्यापमं कांड का असली आरोपी कौन? 
PCC चीफ ने पीएम से पूछा कि देश के पीएम बताएं कि व्यापमं कांड का मूल दोषी कौन था? 50 लोगों की मौत हुई। सीबीआई ने जांच की? लेकिन आज तक ये पता नहीं चला कि असली आरोपी कौन था। व्यापमं के आरोपियों को सजा की स्थिति नहीं बनी। जिस मामले ने मध्यप्रदेश को देश में कलंकित किया उसके दोषियों को पीएम सजा दिला पाएंगे क्या? 

PM स्पष्ट करें कि ये दाम क्यों नहीं मिल रहा 
जीतू ने आगे सवाल करते हुए कहा कि देश में मोदी की गारंटियों का चलन चलवाया गया। मोदी जी ने अभी 5 गारंटियां दी थीं। 2023 के चुनाव में एमएसपी सहित पांच गारंटी दी थीं। वे क्यों नहीं हुई। किसानों के समर्थन मूल्य 2700 गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान देने की बात कही थी। प्रधानमंत्री स्पष्ट करेंगे कि ये दाम क्यों नहीं मिल रहा है?

बहनों को 3000 क्यों नहीं मिल रहे 
जीतू ने कहा कि 10 प्रतिशत बहनों ने बीजेपी को इसलिए ज्यादा वोट दिए कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के पहले एक हजार रुपए देना चालू किया। बाद में 3 हजार रुपए देने का वादा किया। लेकिन, चार महीने बाद भी 3 हजार रुपए क्यों नहीं मिल रहे ? 

सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार क्यों? 
प्रदेश में आदिवासियों पर सबसे अधिक अपराध होते हैं। दो लाख आदिवासी महिलाएं तीन साल पहले गायब हुई थीं। आदिवासियों के बैकलॉग के पद नहीं भरे जाते। आदिवासियों के कल्याण की राशि 20 प्रतिशत भी खर्च नहीं होती। पीएम बताएंगे कि सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार क्यों हो रहा है? प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आपने दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। प्रदेश की जनता को इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।  

5379487