LokSabha Elections 2024: MP की 24 सीटों पर नाम लगभग तय, जानें शिवराज और सिंधिया किस शहर से लड़ सकते हैं चुनाव

Shivraj and Jyotiraditya Scindia
X
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। BJP ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। MP की 29 सीटों पर दावेदारों के पैनल बन गए हैं। 24 सीटों पर नाम लगभग तय हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कुछ सीटों पर चेहरे बदलने की चर्चा है। 30% सांसदों के टिकट कट सकते हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रफ्तार और तेज हो गई है। BJP ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों को जीतने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। दिल्ली में मैराथन बैठक में हुए मंथन के बाद एमपी की अधिकांश सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द 100 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को खजुराहो से बीजेपी फिर उम्मीदवार बना सकती है।

पहली सूची में शिवराज, सिंधिया और वीडी का नाम आने की उम्मीद
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार देर रात तक मंथन किया। पार्टी सूत्रों का दावा है कि जल्द ही 250 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम पहली सूची में आ सकता है। सिंधिया को गुना या ग्वालियर, शिवराज को भोपाल या विदिशा से टिकट दिया जा सकता है। वीडी शर्मा को इस बार खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है।

तीन बार से अधिक के सांसदों को दूसरी जिम्मेदारी देने की तैयारी
भाजपा की रणनीति इस बार नए और युवा चेहरों को मौका देनी की है। तीन से अधिक बार के सांसदों को कोई दूसरी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। इसमें से दो चुनाव हार गए थे। इनमें से कुलस्ते को फिर से टिकट दिया जा सकता है। सतना विधानसभा चुनाव हारे गणेश सिंह की सीट संशय में है। पांच सांसदों ने विधानसभा चुनाव जीता और उनकी जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है।

किस सीट से किसे लोकसभा के रण में उतारने की चर्चा, देखें लिस्ट

  • भोपालः पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा।
  • इंदौरः शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती।
  • विदिशाः शिवराज सिंह चौहान, रामपाल सिंह, श्याम सुंदर।
  • जबलपुरः विनोद गोटिया, आशीष दुबे, प्रशांत सिंह।
  • ग्वालियरः ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया।
  • गुनाः ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव।
  • मुरैनाः नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाह, रणवीर सिंह रावत।
  • भिंडः लाल सिंह आर्य, रणवीर जाटव, इमरती देवी।
  • दमोहः प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, प्रीतम लोधी, ऋषि लोधी।
  • सतनाः डॉ. नदिता पाठक, सपना वर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी, गणेश सिंह।
  • सीधीः शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह, केके तिवारी।
  • छिंदवाड़ाः नत्थन शाह कवरेती, उत्तर ठाकुर, बंटी साहू।
  • होशंगाबादः दर्शन सिंह, भारत सिंह।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story