Lok Sabha chunav 2024: सपा ने खजुराहो से उम्मीदवार का किया ऐलान, वीडी शर्मा के सामने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी

Manoj in front of VD
X
Manoj in front of VD
Lok Sabha chunav 2024: मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया है। शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मनोज के नाम का ऐलान किया। मनोज का मुकाबला भाजपा के वीडी शर्मा से होगा।

Lok Sabha chunav 2024: मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया है। सपा के मनोज यादव का मुकाबला भाजपा के वीडी शर्मा से होगा। बता दें कि गठबंधन के बाद कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा को सौंप दी थी। शनिवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजुराहो से मनोज यादव के नाम का ऐलान किया है।

जानें कौन हैं मनोज यादव
डॉ. मनोज यादव मध्य प्रदेश सपा के महासचिव रह चुके हैं। मनोज मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन राजधानी भोपाल में रहते हैं। 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिजावर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया। हालांकि बाद में रेखा यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ा। इसके बाद बिजावर सीट पर सपा ने दूसरा प्रत्याशी नहीं उतारा था। मनोज यादव का विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के एवज में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

एमपी की 29 में से 26 सीटों पर तस्वीर साफ

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भोपाल अरुण श्रीवास्तव आलोक शर्मा
छिंदवाड़ा नकुलनाथ बंटी साहू
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
राजगढ़ दिग्विजय सिंह रोडमल नागर
सागर गुड्डू राजा बुंदेला डॉ. लता वानखेड़े
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
उज्जैन महेश परमार अनिल फिरोजिया
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
नर्मदापुरम संजय (संजू) शर्मा दर्शन सिंह
रीवा नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र
रतलाम कांतिलाल भूरिया अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर सुधीर गुप्ता
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी
खजुराहो डॉ.मनोज यादव(सपा) वीडी शर्मा
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया राव यादवेंद्र सिंह यादव
दमोह राहुल लोधी तरवर सिंह लोधी
विदिशा शिवराज सिंह चौहान प्रताप भानु शर्मा
मुरैना घोषित नहीं शिवमंगल सिंह तोमर
ग्वालियर घोषित नहीं भारत सिंह कुशवाह
खंडवा घोषित नहीं ज्ञानेश्वर पाटिल

खजुराहो सीट का इतिहास: जानें किसने, कब, किसे दी चुनाव में शिकस्त

साल जीते हारे
2019 वीडी शर्मा(भाजपा) कविता सिंह (कांग्रेस)
2014 नागेंद्र सिंह (बीजेपी) राजा पटेरिया (कांग्रेस)
2009 जीतेंद्र बुंदेला (बीजेपी) राजा पटेरिया (कांग्रेस)
2004 रामकृष्ण कुशमरिया (बीजेपी) सत्यव्रत चतुर्वेदी (कांग्रेस)
1999 सत्यव्रत चतुर्वेदी (कांग्रेस) अखंड प्रताप सिंह (बीजेपी)
1998 उमाभारती (बीजेपी) श्रीराम (कांग्रेस)
1996 उमाभारती (बीजेपी) मानवेंद्र सिंह (कांग्रेस)
1991 उमाभारती (बीजेपी) रामरतन (कांग्रेस)
1989 उमाभारती (बीजेपी) विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस)
1984 विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस) उमाभारती (बीजेपी)
1980 विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस) लक्ष्मी नारायण (भारतीय लोक दल)
1977 लक्ष्मी नारायण (भारतीय लोक दल) शिवनारायण खरे, (कांग्रेस)
1962 रामसहाय (कांग्रेस) आरडी मिश्रा, (जनसंघ)

पहली बार कांग्रेस ने खजुराहो से नहीं उतारा उम्मीदवार
मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट जिस पर कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती, कांग्रेस के सत्यव्रत चतुर्वेदी, वीडी शर्मा जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। खजुराहो लोकसाभा सीट से पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतार रही है। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ी है। यहां से सपा की ओर से मनोज यादव चुनावी मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को फिर से टिकट दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story