Lok Sabha Elections: कांग्रेस को बड़ा झटका, नीतू रघुवंशी, रंजना मिश्रा, सारिका सहित कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

VD Sharma got membership
X
वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसियों को भाजपा की दिलाई सदस्यता।
लोकसभा चुनाव से पहले MP की सियासत में हलचल मची हुई है। कांग्रेस के विकेट गिरते जा रहे हैं। पिछले 15 दिन में 150 से ज्यादा कांग्रेसियों ने BJP का दामन थामा है। बुधवार को नीतू रघुवंशी, रंजना मिश्रा, सारिका सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। कांग्रेसी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। पिछले 15 दिन में 150 से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली है। बुधवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा है। गंजबासौदा की जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी ने कई सदस्यों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री रोहित मिश्र, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेश पांडे सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी को सदस्यता दिलवाई है।

BJP MP

NCP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिका भी भाजपा में शामिल
गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित गंजबासौदा के जनपद सदस्य, सरपंच एवं पूर्व सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा इंदौर से एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सारिका उपाध्याय ने भी भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सरतेंदू तिवारी, विधायक रीति पाठक, विधायक हरि सिंह रघुवंशी, विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन और प्रयागराज रघुवंशी उपस्थित रहे।

BJP MP

लापरवाही के कारण बड़वानी जिला अध्यक्ष को कांग्रेस ने हटाया
मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ले ली थाी। इस बीच कांग्रेस ने बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पद से हटा दिया था। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर वीरेंद्र सिंह राठौर को हटाया गया है। आदेश के मुताबिक, संगठन के कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story