Logo
election banner
भाजपा ने MP की 29 में से 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इन सीटों पर 2019 के चुनाव में क्या हुआ था। किन नेताओं के बीच मुकाबला हुआ और किसने, किसे, कितने वोटों से शिकस्त दी थी। हरिभूमि की एनालिसिस रिपोर्ट में जानें सबकुछ।

भोपाल। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 13 सीटों पर पुराने चेहरे रिपीट हुए हैं। वहीं 6 सांसदों के टिकट भी कटे हैं। पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। विधानसभा चुनाव हारने वाले चार नेताओं को BJP ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इंदौर, छिंदवाड़ा, धार, उज्जैन और बालाघाट सीट के लिए अभी टिकट घोषित नहीं किए हैं। बता दें जिन 24 सीटों पर भाजपा ने टिकट घोषित किए हैं, उन सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के किन नेताओं के बीच मुकाबला हुआ था। किसने, किसे कितने वोटों से हराया था? यहां जानें सबकुछ। 

  • 1:-मुरैना: 113341 वोटों से जीते थे तोमर 
    मुरैना में भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमार और कांग्रेस के रामनिवास रावत कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ था। नरेंद्र सिंह तोमार को 541689 मिले थे। वहीं रामनिवास को 428348 मत मिले थे। तोमर ने 113341 वोटों से चुनाव जीता था। 
  • 2:-भिंड: संध्या ने 199885 वोटों से हासिल की थी जीत 
    भिंड एससी सीट है। यहां 2019 में भाजपा की संध्या राय ने कांग्रेस के देवाशीष को 199885 वाटों से मात दी थी। संध्या को 527694 तो देवाशीष को 327809 वोट मिले थे। 
  • 3:-ग्वालियर: शेजवलकर ने अशोक को हराया था 
    ग्वालियर सीट पर नजर डालें तो भाजपा के विवेक शेजवलकर ने 627250 वोट हासिल कर 146842 वोटों से कांग्रेस के अशोक सिंह को हराया था। अशोक अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं। 2019 के चुनाव में अशोक को 480408 वोट मिले थे। 
  • 4:-गुना: 1.25 लाख वोटों से हारे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया
    गुना में भाजपा के डॉ. केपी यादव और कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुकाबला हुआ था। केपी ने ज्योतिरादित्य को एक लाख 25 हजार 549 वोटों से हराया था। केपी को 614049 वोट मिले थे। वहीं ज्योतिरादित्य को 488500 वोट मिले थे।
  • 5:-सागर: 3.05 लाख वोटों से हारे थे कांग्रेस के प्रभुसिंह
    सागर सीट पर भाजपा के राज बहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभुसिंह ठाकुर को तीन लाख 5 हजार 542 वोटों से हराया था। राज बहादुर को 646231 तो प्रभुसिंह को 340689 मत मिले थे।
  • 6:-टीकमगढ़: वीरेंद्र कुमार को मिले थे 6.72 लाख वोट 
    टीकमगढ़ में भाजपा के वीरेंद्र कुमार को 672248 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की किरण अहिरवार को 324189 मत मिले थे। वीरेंद्र ने किरण को 348059 वोटों से मात दी थी।
  • 7:-दमोह: प्रहलाद को मिले थे 7.04 लाख वोट 
    दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के प्रतापसिंह को 353411वोटों से शिकास्त दी थी। प्रहलाद को 704524 वोट मिले थे। वहीं प्रतापसिंह को 351113 वोट ही मिल पाए थे। 2023 में प्रहलाद ने विधानसभा चुनाव लड़कर जीता। अभी कैबिनेट मंत्री हैं।
  • 8:-खजुराहो: 4.92 वोटों से जीते थे वीडी शर्मा 
    खजुराहो सीट पर भाजपा के वीडी शर्मा और कांग्रेस की कविता सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। वीडी ने कविता को 492382 वोटों से मात दी थी। वीडी को 8811135 वोट मिले थे। वहीं कविता सिंह 318753 मत ही हासिल की पाईं थी। 
  • 9:-भोपाल: 3.64 लाख वोटों से हारे थे दिग्विजय
    2019 में भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का सामना प्रज्ञासिंह ठाकुर से हुआ था। प्रज्ञासिंह ने दिग्विजय को 364822 वोटों से मात दी थी। दिग्विजय 501660 वोट ही हासिल कर पाए थे, जबकि प्रज्ञासिंह को 866482 वोट मिले थे। 
  • 10:-सतना:2.31 लाख वोटों से जीते थे गणेश
    विधानसभा चुनाव हारे वाले गणेश सिंह को सतना सीट से फिर भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में गणेश ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी 231473 वोटों से हराया था। गणेश को 588753 तो राजाराम त्रिपाठी को 357280 वोट मिले थे। 
  • 11:-रीवा:जनार्दन ने सिद्धार्थ को हराया था 
    रीवा में भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने 583769 वोट हासिल कर कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी को 312807 मतों से शिकस्त दी थी। सिद्धार्थ को 270961 वोट ही मिल पाए थे। 
  • 12:-सीधी:अजय सिंह को 2.86 लाख वोटों से मिली थी शिकस्त
    2023 में विधानसभा चुनाव जीतने वालीं रीति पाठक ने 2019 में सीधी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। रीति पाठक ने 698342 वोट हासिल की कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को 286524 वोटों से हराया था। अजय को 411818 वोट मिले थे। 
  • 13:-शहडोल:  हिमाद्री ने प्रमिला को हराया था
    शहडोल एसटी सीट है। यहां भाजपा के हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 403333 वोटों से हराया था। हिमाद्री को 747977 तो प्रमिला को 344644 वोट मिले थे।  
  • 14:-जबलपुर: 4.54 लाख वोटों से हारे थे विवेक तन्खा  
    जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को 454744 वोटों से मात दी थी। राकेश को 826454 तो तन्खा को 371710 वोट मिले थे। 
  • 15:-मंडला: फग्गन सिंह ने कमल सिंह को हराया था 
    एसटी सीट मंडला में भाजपा के फग्गन सिंह ने 737266 वोट हासिल कर कांग्रेस के कमल सिंह मरावी को 97674 वोटों से हराया था। मरावी को 639592 वोट मिले थे। 
  • 16:-होशंगाबाद: उदय प्रताप  5.53 लाख वोटों से जीते थे 
    होशंगाबाद में भाजपा के उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के चंद्रभान सिंह को 553682 वोटों से शिकस्त दी थी। उदय प्रताप को 877927 तो चंद्रभान को 324245 वोट मिले थे। 
  • 17:-विदिशा: शैलेंद्र पांच लाख वोटों से हारे थे 
    विदिशा में भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को 503084 वोटों से मात दी थी। रमाकांत को 853022 तो शैलेंद्र को 349338 वोट मिले थे। 
    18:-राजगढ़: रोडमल नागर ने मोना सुस्तानी को हराया था 
    राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर ने 823824 वोट हासिल कर कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 431019 वोटों से हराया था। मोना सुस्तानी को 392805 वोट मिले थे। 
    19:-देवास: महेंद्र को 862429 तो प्रहलाद को 490180 वोट मिले थे
    एससी सीट देवास में भाजपा के महेंद्र सोलंकी ने कांग्रेस के प्रहलाद टिपन्या को 372249 वोटों से हराया था। महेंद्र को 862429 तो प्रहलाद को 490180 वोट मिले थे। 
    20:-मंदसौर: मीनाक्षी नटराजन को मिली थी हार 
    मंदसौर में भाजपा के सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 376734 वोट से हराया था। सुधीर को 847786 तो मीनाक्षी को 471052 वोट मिले थे। 
  • 21:-रतलाम: कांतिलाल को मिली थी हार 
    एसटी सीट रतलाम में भाजपा के गुमान सिंह ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 90636 वोटों से शिकस्त दी। गुमान सिंह को 696103 तो कांतिलाल को 605467 वोट मिले थे। 
    22:-खरगोन: गजेंद्र ने गोविंद को दी थी शिकस्त 
    एसटी सीट खरगोन में भाजपा के गजेंद्र पटेल ने 773550 वोट हासिल कर कांग्रेस के गोविंद मुजालदे को 202510 वोटों से हराया था। गोविंद को 571040 वोट मिले थे। 
    23:-खंडवा: अरुण यादव 2.73 लाख वोटों से हारे थे 
    खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह ने कांग्रेस के अरुण यादव को 273343 वोटों से मात दी थी। नंदकुमार को 838909 तो अरुण को 565566 वोट मिले थे।
  • 24:-बैतूल:  3.60 लाख वोटों से जीते थे दुर्गादास 
    एसटी सीट बैतूल में भाजपा के दुर्गादास उइके ने 811248 हासिल कर कांग्रेस के रामू टेकाम को 360241 वोटों से हराया था। रामू टेकाम को 451007 वोट मिले थे।
5379487