Analysis Report: MP की 29 सीटों पर 5.63 करोड़ वोटर, छिंदवाड़ा में कम और इंदौर में सबसे ज्यादा मतदाता, जानें सीटवाइज डिटेल

Lok Sabha Election 2024
X
Lok Sabha Election 2024
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर इस बार 5.63 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे कम 16.28 लाख और इंदौर में सबसे ज्यादा 25.02 लाख मतदाता वोट डालेंगे। जानें किस सीट पर कितने पुरुष, महिला और कितने थर्ड जेंडर वोटर हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है। MP की 29 सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 और 13 मई को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को नतीजे सामने आएंगे। इस बार चुनाव में 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 पुरुष, 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 महिला और 1237 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 उम्र के 16 लाख से ज्यादा वोटर वोटिंग करेंगे। प्रदेश में वोटर संख्या के लिहाज से सबसे छोटी लोकसभा सीट छिंदवाड़ा और सबसे बड़ी सीट इंदौर है। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे कम 16 लाख 28 हजार 701 मतदाता हैं तो इंदौर सीट पर इनकी संख्या 25 लाख 2 हजार 529 है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में सात तो इंदौर में आठ विधानसभा सीट हैं।

छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा वोटिंग
लोकसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वोटिंग छिंदवाड़ा और सबसे कम वोटिंग भिंड सीट पर होती है। 2019 में सर्वाधिक 82.39% वोटिंग छिंदवाड़ा और सबसे कम 54.42% वोटिंग अजा वर्ग के लिए आरक्षित भिंड सीट पर हुई थी। वर्ष 2014 में भी लगभग यही ट्रेंड था। छिंदवाड़ा और सतना में 7-7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जबकि बाकी सभी 27 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्येक में 8-8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

जानें किस सीट पर कितने, पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाता

लोकसभा सीट पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
इंदौर 1263169 1239262 98 2502529
भोपाल 1191483 1127373 176 2319032
ग्वालियर 1132662 1007571 64 2140297
खंडवा 1065540 1035032 59 2100631
मंडला 1048096 1048930 25 2097051
रतलाम 1035456 1049387 39 2084882
खरगोन 1020945 1018092 28 2039065
मुरैना 1070467 934197 24 2004688
सीधी 1047933 973442 17 2021392
खजुराहो 1045848 948449 33 1994330
धार 974599 969165 47 1943811
विदिशा 1004249 934035 43 1938327
देवास 989992 941649 23 1931664
दमोह 1005956 913534 20 1919510
मंदसौर 954926 936168 27 1891121
जबलपुर 957090 926224 97 1883411
भिंड 1019722 873872 37 1893631
गुना 980683 902471 48 1883202
बालाघाट 929434 941821 15 1871270
राजगढ़ 960505 909409 23 1869937
बैतूल 962262 923856 37 1886155
होशंगाबाद 955910 894112 53 1850075
रीवा 963354 881728 20 1845102
टीकमगढ़ 953515 864215 30 1817760
शहडोल 899234 873676 19 1772929
उज्जैन 895392 877267 75 1772734
सागर 911465 826529 42 1738036
सतना 888827 809957 7 1698791
छिंदवाड़ा 822991 805699 11 1628701
कुल 28951705 27387122 1237 56340064

जानें MP में किस उम्र के कितने वोटर

उम्र वोटर
18 से 19 16. 02 लाख
20 से 29 1. 36 करोड़
30 से 39 1.49 करोड़
40 से 49 1.02 करोड़
50 से 59 78.20 लाख
60 से 69 45.83 लाख
70 से 79 21.00 लाख
80+ 7.95 लाख
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story