Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने मप्र के 24 प्रत्याशी पहली सूची में घोषित कर दिए थे। बुधवार को दूसरी सूची में शेष पांच नाम जारी कर दिए।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने बुधवार शाम लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें नितिन गड़करी, अनुराग ठाकुर और प्रहलाद जोशी सहित 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। MP की शेष पांच सीटें पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। इनमें दो नए चेहरे हैं। जबकि, इंदौर सहित तीन सीटों पर सिटिंग सांसदों को मौका दिया गया है। 
 

 

किस सीट से किसी मिला मौका

लोकसभा सीट उम्मीदवार
इंदौर शंकर लालवानी (सांसद) 
छिंदवाड़ा  विवेक साहू बंटी 
धार  सावित्री ठाकुर (सांसद) 
उज्जैन  अनिल फिरोजिया (सांसद) 
बालाघाट  डॉ भारती पारधी

बालाघाट सांसद की टिकट काटी, नकुलनाथ के खिलाफ नया चेहरा 
भाजपा ने बालाघाट और छिंदवाड़ा से नए चेहरे उतारे हैं। 2019 में छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहे नत्थान शाह करवेती कांग्रेस के नकुलनाथ से चुनाव हार गए थे। इस बार उनकी जगह पार्टी ने विवेक साहू बंटी काे मैदान में उतारा है। जबकि बालाघाट सांसद ढाल बिसेन की टिकट काटकर डॉ भारती पारधी को मौका दिया है।

कौन हैं डॉ भारती पारदी, भाजपा 11 दिग्गजों पर पडीं भारी 
बालाघाट से मौजूदा सांसद ढालसिंह बिसेन, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पंवार सहित 11 नेताओं ने दावेदारी की थी, लेकिन आलाकमान ने डाॅ भारती पारदी के नाम पर मुहर लगाई है। भारती पंवार समाज से आती हैं। कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल दोनों ने इनका नाम आगे बढ़ाया था। बीडी शर्मा और पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे वैभव पंवार के लिए लॉबिंग कर रहे थे।  डॉ भारती पारदी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। जिला उपाध्यक्ष जैसे अहम जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्था डिजीटल मिशन के जरिए समाज और युवाओं को जागरूक करने का प्रयास करती रहती हैं।  

विवेक साहू बंटी: कमलनाथ को दे चुके टक्कर 
छिंदवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए विवेक साहू बंटी पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। साहू समाज से आते हैं। पार्टी के संगठन और ओबीसी वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है। पिछली बार भाजपा ने नकुलनाथ के खिलाफ आदिवासी चेहरा नत्थान शाह करवेती काे उतारा है। इस बार विवेक साहू पर भरोसा जताया है।     

भाजपा की पहली सूची में पांच नए चेहरे, 13 सांसद रिपीट 
भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में 24 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। जिनमें से 5 नए चेहरों को मौका दिया गया था। जबकि, 13 सांसद रिपीट किए गए थे। सांसदी छोड़ मप्र में मंत्री बने प्रहलाद पटेल राहुल लोधी, राव उदय प्रताप के स्थान पर दर्शन सिंह को मैदान में उतारा गया है। पढ़ें पूरी खबर   

5379487