Latest MP News 24 September 2024: मोहन कैबिनेट की अगली बैठक सिंग्रामपुर में, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में तोमर

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
Madhya Pradesh Today News Hindi: मोहन यादव कैबिनेट की अगली बैठक 5 अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। सोमवार को मंत्री धमेंद्र सिंह लोधी ने प्रशानिक अफसरों के साथ स्थल निरीक्षण किया।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • मोहन कैबिनेट की अगली बैठक दमोह में
    मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की अगली बैठक दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी। सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती का कार्य क्षेत्र रहा है। यहां सिंगौरगढ़ का ऐतिहासिक किला भी है। सिंग्रामपुर में यह बैठक 5 अक्टूबर को होगी। संस्कृति, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, जिपं सीईओ अर्पित वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का सम्मेलन
    मध्यप्रदेश के विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारत क्षेत्र सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में विधायिका की भूमिका पर विचार व्यक्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरवंश भी उपस्थित रहे।
  • बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार
    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को भगवान महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया है। बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र, त्रिनेत्र और गुलाब के फूल अर्पित कर लाल रंग से सजाया गया है। भक्तों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बाबा का अभिषेक किया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story