haribhoomi hindi news
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मंत्रियों को जिलों के प्रभार जल्द जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 7 अगस्त को कैबिनेट बैठक लेंगे। बैठक के बाद इस पर प्रभारी मंत्रियों सूची जारी की जा सकती है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • बांग्लादेश विद्रोह पर सज्जन वर्मा का बड़ा दावा 
    बांग्लादेश में विद्रोह के बीच कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा, जनता को तानाशाह बर्दाश्त नहीं है। छह माह पहले श्रीलंका की जनता प्रधानमंत्री के घर घुसी। फिर बांग्लादेश में यही हुआ। अब भारत का नंबर है। पूर्व मंत्री वर्मा ने यह बात मंगलवार को इंदौर में आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कही है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 
  • कर्नाटक प्रवास पर CM मोहन यादव 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार से दो दिवसीय कर्नाटक प्रवास पर हैं। सुबह मंत्रालय में बैठक के बाद वह बेंगलुरु रवाना होंगे। वहां राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात करेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम बेंगलुरु की होटल बेल्लारी में करेंगे।
  • मोहन कैबिनेट की बैठक
    मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होगी। सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कार्य आवंटन नियम में संशोधन, वित्त प्रबंधन सुदृढ़ीकरण के लिए नियुक्ति सहित कुछ अन्य प्रस्ताव कैबिनेट में चर्चा के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 
  • प्रभारी मंत्रियों की सूची जल्द 
    कैबिनेट बैठक में प्रभारी मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को जिले आवंटित किए जाएंगे। टाइम मंत्रियों को मिलेगी दो से तीन जिलों की जिम्मेदारी। मंत्रियों के गृह जिले से प्रभार के जिले की दूरी 150 से 200 किलोमीटर होगी। सप्ताह में 2 दिन प्रभारी मंत्रियों को प्रभार के जिले का दौरा करना पड़ेगा।
  • पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का मामला 
    सतना जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बघेल के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हुआ है। नागौद थाना पुलिस ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। 
7