Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में चुनावी शोर थमते ही नर्सिंग घोटाले ने सियासी तापमान बढ़ा दी। गुरुवार को कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। 

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • बुरहानपुर जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
    बुरहानपुर जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसका अवैध निर्माण ढहाया गया। बच्ची 18 मई को घर से लापता हो गई थी, 20 मई का उसका शव बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
  • उज्जैन में अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध 
    उज्जैन में केडी गेट से इमली चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मुस्लिम समाज के लोग विरोध में उतर आए। मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। 
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, मौत 
    इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। राऊ पुलिस ने बताया कि सिलिकॉन सिटी में बुधवार रात दिव्यांश कानूनगो और नीरज पटेल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। दोनों के शव जिला अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बिहार के गया स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन किए। कहा, बोधगया एक विश्व धरोहर है। यहां आकर मुझे बहुत खुशी है। मैं अपने आपको धन्य मानता हूं। 
     
  • कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस PCC कार्यालय में 
    मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले पर गुरुवार को कांग्रेस प्रेस कान्फ्रेंस करेगी। यह कान्फ्रेंस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। नर्सिंग घोटाले में 23 आरोपी बनाए गए हैं। इसमें सीबीआई अफसर भी शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने रिश्वत लेकर अयोग्य नर्सिंग कॉलेजों को भी योग्य बता दिया। सीबीआई की दिल्ली टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
  • रतलाम में तापामन 45 डिग्री सेल्सियस
    मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को रतलाम में सर्वाधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापामन रहा। 17 शहरों का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी भोपाल में भी दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सीजन का सर्वाधिक है। बुधवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी के आसार हैं। 
  • CM मोहन यादव आजमगढ़ में करेंगे रोड-शो  
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड दौरे पर हैं। सीएम सुबह 8:30 बजे बिहार के गया में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे यूपी के आजमगढ़ पहुंचकर रोड-शो और जनसभा संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे झारखंड के देवघर में बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे।
  • कांग्रेस से युवाओं को जोड़ने अभियान चलाएगी युकां 
    मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में दो दिवसीय बैठक गुरुवार को भी जारी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह लगातार दूसरे दिन भी पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने वन टू वन चर्चा की जा रही है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
  • दिव्यांग कोटे से नौकरी पाने वाले 23 शिक्षक होंगे बर्खाश्त 
    शिवपुरी जिले में फर्जी दस्तावेजों और दिव्यांग कोटे से नौकरी पाने वाले 23 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। मेडिकल जांच में फिट मिलने के बाद ऐसे शिक्षकों को नौकरी से बर्खाश्त करने प्रस्ताव प्रदेश के आला अफसरों को भेजा गया है। 


 

5379487