Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग के बाद राजनीतिक दलों ने छठे चरण की तैयारी शुरू कर दी। शिवराज सिंह मंगलवार को दिल्ली में 3 चुनावी सभाएं करेंगे। जीतू पटवारी पंजाब में मोर्चा संभालेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताखा खबरें; MP Live Update 

  • फूड पॉइजनिंग से बच्चे की मौत, 12 अन्य बीमार 
    बैतूल जिले में 6 वर्षीय बच्चे की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। 12 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। यह सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। समारोह में सबने ने एक साथ भोजन किया था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। डॉ. स्वाति मिश्रा ने बताया, रमेश गूलर के बेटे के निधन पर उनके घर रिश्तेदार आए थे। 19 मई की शाम सभी ने टमाटर की चटनी, दाल-चावल और रोटी खाने से 8 महिलाओं सहित 12 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें पेट दर्द, उल्टी-दस्त के साथ बुखार की समस्या थी। 
  • नर्मदा नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत
    नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में नहाने गए दो नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीसरे किशोर को बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिगों की उम्र करीब 15 साल है और ये दोनों लड़के  विदिशा के रहने वाले हैं। मंगलवार को हिंगलाज देवी मंदिर के पास खर्रा घाट कैम्प में घूमने के लिए आए थे।
     
  • भाजपा विधायक के पोते ने सुसाइड किया 
    इंदौर के गांधी नगर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक के पोते ने सुसाइड कर लिया। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उसके शव को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बताया कि मृतक का नाम विजय (19) पुत्र बापूलाल दांगी है। विजय के दादा हजारीलाल दांगी खिलचीपुर से विधायक हैं। 
     
  • मेहगांव सब्जी मंडी में लगी आग, लाखों का नुकसान 
    भिंड जिले के मेहगांव सब्जी मंडी में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। मेहगांव, गोहद, मौ और मालनपुर के दमकल वाहनों ने करीब 2 घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया। 
     
  • ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत, 40 घायल 
    इंदौर से शिवपुरी जा रही यात्री बस सोमवार रात राजगढ़ में हादसे का शिकार हो गई। पचोर में सदगुरु ढाबे के पास ब्रिज से यात्रियों से भरी यह बस नीचे गिर गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि, तकरीबन 40 यात्री घायल हैं। सभी को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को मंत्रालय में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 11.45 बजे वह मंत्रालय पहुंचेंगे और विभिन्न विभागों के अफसरों से चर्चा करेंगे।
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर हैं। वह यहां दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधुड़ी के समर्थन में जनसभा करेंगे। उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा में योगेन्द्र चंदोलिया और उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा करेंगे।
  • जीतू पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी  
    कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर नेताओं को चुनावी राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। जो वहां चुनाव प्रबंधन में प्रत्याशियों की मदद करेंगे। प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पंजाब के होशियारपुर लोकसभा में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। AICC ने पंजाब के 7 सीटों के पर्यवेक्षक बनाए हैं।
  • कांग्रेस का युवाओं पर फोकस
    मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत करने कांग्रेस का युवाओं पर फोकस है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह 22 और 23 मई को प्रदेशभर के पदाधिकारियों संग मंथन करेंगे। पीसीसी दफ्तर में वन टू वन चर्चा के बाद युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की संगठन से छुट्टी भी हो सकती है। 
5379487