Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: इंदौर की खजराना पुलिस ने गुरुवार सुबह नाबालिग का निकाह करा रहे मौलाना को गिरफ्तार किया है। वहीं सतना स्टेशन में कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर दी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • भोपाल में भरभराकर गिरी दीवार
    भोपाल के हलालपुर इलाके में गुरुवार दाेपहर एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। एक बच्चे के मलबे में दबने की प्राथमिक सूचना है। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है​​​​।​​​
  • इंदौर में मौलाना गिरफ्तार 
    इंदौर में नाबालिग जोड़े का निकाह करवाने के मामले में मौलाना मेहबूब रजा पिता सुलतान आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खजराना थाना पुलिस ने बताया कि मौलाना मेहबूब रजा जिस जोड़े का निकाह करवा रहे थे, उसमें किशोरी  की उम्र 15 साल और उसका सोहर 30 साल का था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।  
  • बाघ के हमले से तेंदूपत्ता श्रमिक की मौत 
    भोपाल से सटे रायसेन वन परिक्षेत्र के रंगपुरा केसरी के जंगल में तेंदूपत्ता श्रमिक मनीराम जाटव पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से 
    नीमखेड़ा निवासी मनीराम की मौत हो गई है। उसके दोनों पैर गायब थे। रायसेन एसडीओ सुधीर पटले, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवेश पाटीदार और डिप्टी सरजन सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
  • सतना स्टेशन में युवक की हत्या 
    सतना स्टेशन में बुधवार की रात पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सोनू शुक्ला है। वह सीधी जिले का निवासी है। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। सोनू प्लेटफार्म नंबर एक पर पर सो रहा था। तभी राहुल और राजा नामक दो युवकों ने उसके ऊपर पत्थर पटक दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। 
  • माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज 
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार, 16 शाम 5 बजे सिंधिया परिवार की छतरी में अंतिम संस्कार होगा। बुधवार सुबह दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया था। पार्थिव शरीर सुबह 10.45 बजे ग्वालियर लाया जाएगा और रानी महल में 12 बजे से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3:30 बजे अंतिम यात्रा रवाना होगी। शाम 5 बजे अंतिम संस्कार होगा। 
  • तीन राज्यों के सीएम पहुंचेंगे ग्वालियर 
    माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय और राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा सहित भाजपा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा नेपाल, कश्मीर, बड़ौदा, धौलपुर राजपरिवार के सदस्य भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड दौरे पर 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। वह रांची हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में जनसभा करेंगे। CM मोहन यादव सुबह 10 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे। इसके बाद हजारीबाग के जेल मैदान छतरो, बरही में जनसभा करेंगे। 12 बजे कोडरमा के जयानगर में जनसभा करेंगे। दोपहर 1:25 बजे रांची एयरपोर्ट से ग्वालियर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे यहां माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 
5379487