Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा ने मालवा निमाड़ में फोकस बढ़ा दी। सीएम मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य बड़े नेता बुधवार को ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • दलबदल के सवाल पर सापरा का करारा जवाब 
    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चरणजीत सिंह सपरा ने बुधवार को रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते संघ के लोगों को कायर बताया कहा, आजादी से पहले जो बहादुर लोग थे वह ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ जंग लड़ रहे थे, जबकि जो लोग कायर थे, वह संघ में चले गए। सापरा ने कहा, आज भी वही हो रहा है, जो सामर्थवान और बहादुर है, वह सत्ता के खिलाफ लड़ रहे हैं और जो लोग कायर हैं, वह सत्ताधारी दल में जाकर मिल रहे हैं। 
     
  • नर्मदा नदी में डूबने से भाई बहनों की मौत 
    नरसिंहपुर में नर्मदा नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। दो बच्चों की मौत हो गई। तीसरे को मशक्कत कर बचाया गया। मृतक सगे भाई बहन हैं। गाडरवारा तहसील के खुर्सीपार निवासी हर्षित (8) और हर्षिता (10) परिवार के साथ बैशाखी अमावस्या पर नर्मदा नदी के सोकलपुर घाट गए थे। वहां नहाते समय गहरे पानी में चले गए। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। उनके एक साथी को लोगों ने दौड़कर बचा लिया। 
  • बाइक चोरी की सजा, खंभे से बांधकर पीटा
    विदिशा सब्जी मंडी में बुधवार सुबह बाइक चोरी की आशंका में व्यापारियों ने एक युवक को पकड़ लिया और घटना स्थल पर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
     
  • नैनपुर में लगी आग, तीन दुकानें जलकर खाक 
    मंडला जिले के नैनपुर इलाके में मंगलवार रात अचानक तीन दुकानों में आग लगी है। इससे काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। SDOP नेहा पच्चीसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई, जांच करा रहे हैं।  
     
  • मतदान दल को लेकर लौट रही बस में लगी आग, EVM जलीं 
    बैतूल जिले में मतदान के बाद ईवीएम और मतदान दल को लेकर लौट रही बस में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गांव के पास हुए इस हादसे में 3 ईवीएम जल गई हैं। कर्मचारियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव मालवा निमाड़ में 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 8 मई को रतलाम, उज्जैन, मंदसौर और देवास लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। सुबह 9.30 बजे सीएम मंदसौर में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद 10.05 बजे गरोठ के भानपुरा, 11.20 बजे सुवासरा के शामगढ़ जनसभा करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे पेटलावद के अंबापाडा में श्री कमल किशोर नागर की कथा में शामिल होंगे। 1.45 बजे थांदला विधानसभा में रोड शो, 2.45 बजे उज्जैन के महिदपुर में जनसभा, 4 बजे उज्जैन में युवा मोर्चा सम्मेलन, 5.20 बजे सोनकच्छ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और शाम 6.30 बजे सीहोर के आष्टा में रोड-शो में करेंगे। 
  • अलका गुर्जर का एमपी दौरा 
    भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर एमपी दौरे में हैं। सुबह 8 बजे वह महाकाल मंदिर में दर्शन कर दोपहर 12 बजे रतलाम जाएंगी। सैलाना के महिला सम्मेलन और दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद शाम 7 बजे इंदौर जाएंगी। वहां भी महिलाओं की बैठक लेंगी। 
  • चरण जीत सिंह सपरा प्रेसवार्ता करेंगे 
    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चरण जीत सिंह सपरा एमपी दौरे पर है। बुधवार दोपहर 3 बजे वह रतलाम में पत्रकार वार्ता करेंगे। शाम 6.30 बजे उज्जैन में रात्रि विश्राम और 9 मई को 12 बजे उज्जैन में पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 2 बजे बाबा महाकाल के दर्शन कर शाम 5 बजे इंदौर और फिर मुंबई रवाना होंगे।
  • शिवराज सिंह करेंगे आठ सभाएं 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मालवा निमाड़ में 8 सभाएं करेंगे। तीन दिन में उनके 22 से ज्यादा कार्यक्रम तय हैं। खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन मे गजेंद्र सिंह पटेल, देवास में महेंद्र सोलंकी, उज्जैन में अनिल फिरोजिया, रतलाम में अनिता नागर और मंदसौर में सुधीर गुप्ता के समर्थन में सभा करेंगे। 
  • बीजेपी नेताओं के दौरे
    BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खंडवा दौरे पर रहेंगे। सुबह 10.30 बजे वह नेपानगर, 12.30 बजे बुरहानपुर, 3.30 बजे खण्डवा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह नीमच, मंदसौर और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर प्रवास पर रहेंगे।
5379487