Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश की आठ सीटों में लोकसभा चुनाव का प्रचार थम गया। पार्टियां तीसरे चरण की तैयारी में जुट गई हैं। PM मोदी डेढ़ माह में 6वीं बार MP दौरे पर हैं। गुरुवार को PM मुरैना और CM मालवा निमाड़ में करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • करंट लगने से दो की मौत, तीसरा गंभीर 
    मुरैना में करंट से दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर है। गुरुवार दोपहर 3 बजे इमलिया गांव में संजीव शर्मा के यहां गृह प्रवेश था। इसके लिए लगा टेंट दोपहर में अचानक गिर गया। संभालने के लिए प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा और शशिकांत शर्मा ने जैसे ही लोहे के खंभे पकड़े एक पोल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट का झटका लगने से तीनों नीचे गिर गए। परिजन आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने कपिल और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
  • वादों और जुमलों से तंग आ चुके हैं लोग: पायलट 
    कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने उज्जैन में नामांकन सभा को संबोधित किया। कहा, पूरे देश में बदलाव का माहौल है, लोग पुराने वादों और जुमलों से तंग आ चुके हैं। पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा  घबराई हुई है। उसके नेता बैकफुट पर हैं। सचिन पायलट का कहना है कि भारतीय गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी।
     
  • कबाड़खाने में धमाका 
    जबलपुर के गोहलपुर क्षेत्र में खजरी खिरिया बायपास के पास कबाड़खाने के गोदाम में विस्फोट हुआ है। दोपहर 12.30 बजे हुए धमाके से गोदाम के आसपास का इलाका दहल गया। आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी। गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया कि गोदाम शमीम का है।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के आर्थिक सर्वे और जातिगत जनगणना के वादे पर सवाल उठाए। कहा, कांग्रेस विरासत टैक्स की बात करती है, लेकिन विरासत टैक्स तो सबसे पहले नेहरू परिवार पर ही लगाया जाना चाहिए। 
     
  • मध्य प्रदेश की उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाली और फिर जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव, विवेक तन्खा सहित अन्य नेता भी पहुंचे।  
     
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरैना में 
    सागर-हरदा में सभा और भोपाल में रोड-शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुरैना में प्रचार करेंगे। 25 अप्रैल को पीएम मोदी की यह चुनावी सभा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मुरैना में चुनावी सभा करेंगी। वह 2 मई को मुरैना आएंगी। लोकसभा चुनाव में प्रियंका की यह पहली सभा होगी।
  • मुख्यमंत्री  मोहन यादव इंदौर-झाबुआ में 
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर और झाबुआ में चुनावी सभा करेंगे। दोनों जगह वह भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे इंदौर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी की नामांकन रैली दोपहर 1 बजे के बाद झाबुआ में अनिता चौहान की नामांकन रैली में भाग लेंगे। जनसभा भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे भोपाल रवाना होंगे।
     
  • सचिन पायलट एमपी दौरे पर 
    कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट एमपी दौरे पर हैं। पायलट गुरुवार को मंदसौर, उज्जैन और देवास में चुनावी सभा करेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तंखा, अरुण यादव भी मौजूद रहेंगे। सचिन पायलट सुबह 10 बजे उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार का नामांकन दाखिल कराएंगे। दोपहर 1 बजे मंदसौर प्रत्याशी दिलीप गुर्जर और फिर 04 बजे देवास के सोनकच्छ में चुनावी सभा करेंगे। शाम 5 बजे पायलट इंदौर पहुचेंगे।
5379487