Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को है। लिहाजा, सतना, रीवा, खजुराहो, दमोह और होशंगाबाद और टीकमगढ़ में चुनाव प्रचार तेज हो गया। रविवार को राहुल गांधी सतना में सभा कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

  • दमोह में जीतू पटवारी भाजपा प्रत्याशी को बताया बिकाऊ 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी के समर्थन में जनसभा की। कहा, वह सच्चे जनसेवक हैं। इसलिए वो 35 करोड़ में नहीं बिके और BJP के प्रत्याशी लोभी बन बैठे। दमोह की जनता के सामने दो चेहरे हैं। एक BJP का बिकाऊ और कांग्रेस का टिकाऊ प्रत्याशी। फ़ैसला आपको करना है।
     
  • ग्वालियर के मालनपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग से जलकर तीनों कार राख हो गई
     
  • सीएम की सभा से लौट रहा पुलिस वाहन बस से भिड़ा 
    मैहर जिले के रामनगर में मुख्यमंत्री की सभा से लौट रहे पुलिस पायलट वाहन की यात्री बस से टक्कर हो गई। रामनगर-अमरपाटन मार्ग स्थित गोरसरी घाटी में रविवार दोपहर 3 बजे के करीब हुए इस हादसे में बस सवार कई यात्री घायल हो गए। मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
     
  • सतना: खेत में लगी आग, खड़ी फसल खाक 
    सतना ज़िले के बिहरा गांव में खेतों में लगी भीषण आग। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई आगजनी की इस घटना में करीब एकड़ की फसल जलकर ख़ाक हो गई।  
     
  • सेमिरया में मुख्यमंत्री मोहन यादव की रैली 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को रीवा जिले के सेमिरया में चुनावी रैली को संबोधित किया। कहा, कांग्रेस की स्थित खराब बस जैसी हो गई है। जिसमें आधे लोग इधर से धक्का लगा रहे और आधे नेता दूसरी तरफ से धक्का लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दूरदर्शन का लोगो बदलने के मुद्दे पर निशाना साधा। कहा, लोगों में भगवा रंग किया है। भारत और कांग्रेस के झंडे में भी भगवा रंग है, लेकिन कांग्रेस ने पता नहीं क्यों हाय तौबा करती है। 
     
  • खजुराहो में जीतू पटवारी ने तली जलेबी 
    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को चुनावी दौरे पर खजूराहो पहुंचे। यहां उन्होंने जलेबी तलकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया। X पर लिखा अपनों के बीच कुछ खुशनुमा लम्हों में मिठास घोलने की कोशिश। 
     
  • राहुल गांधी का सतना दौरा कैंसिल, खरगे करेंगे संबोधित 
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे सतना पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के इस चुनाव में राहुल गांधी का यह दूसरा MP दौरा है। इसके पहले वह शहडोल और बालाघाट संसदीय क्षेत्र में जनसभाएं की थी। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा, सागर और छतरपुर में सभा 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा, सागर, छतरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। सुबह 9 बजे सीएम भोपाल के इतवार बाजार में महावीर जयंती शोभायात्रा में शामिल होंगे। 11.20 बजे रीवा के सेमरिया, 1.45 बजे सागर के बण्डा, और शाम 4.15 बजे छतरपुर में रोड-शो करेंगे। 
  • वीडी शर्मा खजुराहो में करेंगे प्रचार
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजनगर के नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे। चंदला में त्रिदेव और बूथ पंच परमेश्वर बैठक लेंगे। शाम 4.15 बजे सीएम के छतरपुर रोड शो और इसके बाद पन्ना व्यापारी संघ के सम्मेलन में शामिल होंगे। 
  • कांग्रेस नेताओं का संयुक्त दौरा 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव, विवेक तन्खा खजुराहो, सतना और दमोह में जनसभाएं करेंगे। सुबह 10 बजे तीनों नेता सतना पहुंकर राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे खजुराहो, दोपहर 2.30 दमोह के कुण्डलपुर, शाम 4.30 बजे तेंदूखेड़ा और इसके बाद शाम 5.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
5379487