Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही दूसरे चरण की सीटों प्रचार प्रसार जोर पकड़ लिया। शनिवार को सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की ताबड़तोड़ सभाएं हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • नर्मदा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
    धार जिले में नहाते समय दो बच्चों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान गौरव (14) निवासी खरगोन और आशीष (13) निवासी धामनोद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाला गांव आए थे। इसी बीच वे खलघाट पर नहाने चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम पहुंचकर खोजबीन कर रही है।
  • सीएम ने काफिला रुकवाकर दिव्यांग को दिया सहरा
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को अचानक क़ाफ़िला रुकवाकर सड़क पर चल रहे दिव्यांग पिता-पुत्र से बात की। इस दौरान कुछ दूर उन्हें सहारा भी दिया। 
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मंदसौर में रोड-शो किया। सीएम ने यहां भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता की नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा को जिताने की अपील की। 
     
  • इंदौर में नगर निगम के कर्मचारियों से की गई मारपीट
    इंदौर में शुक्रवार को नगर निगम के सहायक यंत्री और लाइन मैन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नर्मदा प्रोजेक्ट के सहायक यंत्री पंकज धायक लाइन मैन के साथ निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने यहां नर्मदा पाइप लाइन का प्रेशर चेक करने पर काशीनगर में दो लोगों ने विवाद कर दिया। निगम अफसर सहित कई कर्मचारी खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पिस्टल अड़ाने का भी आरोप लगयाा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
  • बैतूल-हाइवे पर बस पलटी, 21 जवान घायल
    चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और होमगार्ड जवानों की बस शनिवार सुबह 4 बजे पलट गई। बैतूल-हाइवे पर हुए इस हादसे में 21 जवान घायल हो गए। 9 को बैतूल और 12 जवानों को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही थी। बैतूल-भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास ट्रक की टक्कर से बस पलट गई। इसमें 6 पुलिस जवान और 33 होम गार्ड सैनिक सवार थे।
  • CM मोहन यादव मंदसौर, खंडवा और उज्जैन में करेंगे प्रचार 
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को मंदसौर खंडवा और उज्जैन में चुनावी सभा करेंगे। सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री खंडवा लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और दोपहर 1:40 बजे मंदसौर में सुधीर गुप्ता की नामांकन रैली में शामिल होंगे। मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर शाम 4 बजे उज्जैन के गजनी खेड़ी पहुंचकर चामुंडा धाम में दर्शन करेंगे। इसके बाद इंदौर होते हुए सीएम शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
  • बैतूल-हरदा में कमलनाथ की चुनावी रैली
    छिंदवाड़ा से फ्री होते ही कमलनाथ का फोकस आसपास की अन्य सीटों पर बढ़ गया है। कमलनाथ शनिवार को बैतूल और हरदा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे।  
  • कटनी और पन्ना में सभा करेंगे साय 
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कटनी और पन्ना जिले के दौरे पर हैं। दोपहर 12.30 बजे वह कटनी के बोहरीबंद और दोपहर 2.35 बजे कल्दा पठार में चुनावी सभा करेंगे। 
  • सतना-रीवा में शिवराज की सभाएं 
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा और सतना जिले में चुनावी सभा करेंगे। मउगंज के बाद शिवराज सिंह चौहान सतना के रामपुर, अमरपाटन, मैहर, उचेहरा और नागौद में जनसभाएं करेंगे। 
5379487