A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त के रूप में 1553 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं। CM मोहन यादव रविवार (12 जनवरी) दोपहर 2 बजे शाजापुर के कालापीपल पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 1.27 करोड़ बहनों को सौगात दी। सीएम ने इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों और 26 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए सब्सिडी राशि भी जारी की।
मोहन सरकार ने 13वीं बार दिया तोहफा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव ने 13वीं बार लाड़ली बहनों को यह तोहफा दिया।
इस बार 1.27 करोड़ बहनों को लाभ
12 जनवरी को 1.29 करोड़ की जगह 1.27 करोड़ लाडली बहनों को राशि मिलेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है। इन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है। जिस कारण महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है।
जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।
