MP : सीवर के गड्ढे में गिरा मजदूर, पांच घंटे रेस्क्यू कर बाहर निकाला, नहीं बच सकी जान 

Laborer falls into sewer
X
सतना में सीवर प्रोजेक्ट के 22 फीट गहरे गड्ढे में गिरे मजदूर को बचाने की जद्दोजहद करता रेस्क्यू दल
सतना में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। इनमें गिरने से गई लोग जख्मी हो चुके हैं। मौतें भी हो चुकी हैं। गुरुवार शाम वहां काम कर रहे एक श्रमिक ने भी जान गवां दी।

Laborer falls into sewer: मध्यप्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को सीवर लाइन के लिए खोदे गए वहां काम कर रहा 22 वर्षीय श्रमिक दब गया। तकरीबन पांच घंटे रेश्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शहर के मारूति नगर स्थित शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे हुए इस हादसे में खिलाड़ी कुशवाहा की मौत हो गई। देर रात 12 बजे बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने निर्माण कंपनी और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाह ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि खिलाड़ी था। वह एन विराट कंपनी का कर्मचारी था। उसके गड्ढे में गिरने की जानकारी मिलने के बाद मजदूर के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। वहीं सांसद गणेश सिंह और पुलिस-प्रशासन आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। एसडीईआरएफ की टीम चार जेसीबी की मदद से एक समानांतर गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबे श्रमिक को बाहर निकाला, लेकिन जिंदा नहीं बचा सके।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि काम के दौरान सीवरलाइन की मिट्टी धंसने से मजदूर दब गया था। रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निर्माण कंपनी के अफसरों से बात कर सुरक्षा नियमों का पालन करवाया जाएगा। सुरक्षा संबंधी मानकों की भी जांच की जाएगी। सांसद गणेश सिंह ने शहर में चल रहे सीवर लाइन के कर्यों पर उठाए सवाल हैं। कहा, संविदाकार और निगम का तकनीकी अमला की बडी यह लापरवाही है। इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। सीवर लाइन का काम पूरे शहर के लिए पीड़ा दायक है। जगह जगह गड्ढे खोद रखे हैं। जो न सिर्फ रहवासियों बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story