छतरपुर। जिले खजुराहो थाना क्षेत्र के अचनार गांव में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी प्रेमिका की लगातार धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार को हेयर डाई पीॉकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोर का नाम रोहित रैकवार है। वह एक टेंट हाउस में काम करता है। वह पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्रेम करता है। लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता पसंद नहीं।
कुछ दिन पहले ही की गई थी मारपीट
ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के परिजनों ने दूर रहने की नसीहत देते हुए कुछ दिन पहले रोहित के साथ मारपीट की थी। परिजनों ने कहा कि उसे काफी दिनों से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से गहरे तनाव में था। परिजनों से बताया कि इन्हीं वजहों से परेशान होकर रोहित ने मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे हेयर डाई पी ली। तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे पहले राजनगर अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस समय वह जिला चिकित्सालय में भर्ती है।
जिला अस्पताल में भती, हालत गंभीर
उसका उपचार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बहद गंभीर है। फिलहाल वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। उसके परिजनों ने बताया कि नाबालिग किशोर पर इतना मानसिक दबाव और डर का माहौल बना दिया गया था कि उसने खुदकुशी कने का निर्णय ले लिया। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। वह स्थानीय लोगों, परिजनों के बयानों और मौजूद साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। रोहित की हालत अब तक गंभीर बनी हुई है। पुलिस अब उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। होश में आने के बाद उसके बयानों के आधार पर ही पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
