Logo
Katni News: कटनी के सरकारी स्कूल में बाउंड्री वॉल गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

Katni News: मध्यप्रदेश। कटनी शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां कैमोर थाना क्षेत्र के बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में बुधवार को बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। मृतक बच्चे की पहचान राजकुमार बर्मन के रूप में हुई है। उसके पिता नहीं हैं और मां फुल्की का ठेला लगाकर गुजर-बसर करती है। हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इनका कहना है कि, एम्बुलेंस समय से नहीं आई इसके कारण अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई।

मलबे के नीचे दब गया था छात्र
विजयराघवगढ़ जनपद शिक्षा केंद्र की इस शासकीय शाला में बुधवार दोपहर के समय यह हादसा हुआ। स्कूल के अंदर शौचालय के पास की बाउंड्री वॉल अचानक से गिर गई थी। 10 वर्षीय छात्र दीवार के मलबे के नीचे दब गया। जब लोगों ने यह देखा तो एम्बुलेंस को मदद के लिए बुलाया। हालांकि जब एम्बुलेंस नहीं आई तो ग्रामीण बच्चे को ऑटो में बैठाकर विजयराघवगढ़ ले गए। इससे पहले कि, बच्चे का इलाज शुरू होता उसने दम तोड़ दिया। 

ग्रामीणों में आक्रोश
बताया जा रहा है कि, मृतक बच्चे के पिता का एक साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। उसकी मां सुबह घरों में काम करती है और शाम को फुल्की का ठेला लगाती है। अस्पताल में बच्चे का शव देख मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि, मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: MP News: बालाघाट में सरकारी स्कूल के टीचर ने किया 10वीं की छात्रा से रेप

यह भी पढ़ें: इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड: मीडिया के सवाल पर आरोपी पीयूष बोला - जो हुआ सो हुआ...समय आने पर बताऊंगा सच

यह भी पढ़ें: खजुराहो में लव जिहाद: नाबालिग के साथ कमरे में मिला मोहम्मद शकील, बजरंग दल ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस

यह भी पढ़ें: Raisen News: रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर समेत तीन को मारी गोली, पेड़ पर लटका मिला शव

यह भी पढ़ें: DAVV दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगूभाई पटेल बोले - पदक पाने वालों में अहिल्या बेटियां ज्यादा, अब बेटा बचाओ की जरूरत

इधर मौके आए पुलिस अधिकारी बच्चे के परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जाना है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि, पहले मुआवजा दिया जाए।

5379487