राम आ रहे हैं...श्रीराम आ रहे हैं..: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गाना 

Kailash Vijayvargiya
X
Kailash Vijayvargiya
Kailash Vijayvargiya song on Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्सवी माहौल है। MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गाना गया।

Kailash Vijayvargiya song on Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। हर कोई राम की भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पीछे नहीं हैं। वह हर दिन वीडियो जारी कर रामलला और राम मंदिर से जुड़े कुछ न कुछ रहस्य सामने लाते हैं। सोशल मीडिया में उनके यह वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को एक गाना पोस्ट किया। राम आ रहे हैं...श्रीराम आ रहे हैं...अयोध्या में आज दशरथ प्राण आ रहे हैं...। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा गाया यह गाना सोशल मीडिया में धूम मचाए हुए है। उनके समर्थक इसे शेयर कर तारीफ करते नहीं थक रहे। राम मंदिर को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, अयोध्या में रामलला का दिव्य मंदिर असंख्य भक्तों के भावपूरित संकल्प का प्रतिफल है। राम मंदिर के उद्धाटन के मौके पर चहुंओर हर्ष-उल्लास और उमंग है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस पुनीत मौके पर घर-द्वार सजाएं।

देश का सबसे सुंदर शहर बना इंदौर
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर नगर निगम के सिटी बस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान शहर विकास के कार्यों पर विचार विमर्श कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिएद। कहा, इंदौर देश का सबसे सुंदर शहर बन गया है। स्वच्छता में यह पहले ही अव्वल था। भविष्य के लिए ऐसी योजनाएं बनाएं कि दुनियां में नजीर बने।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story