माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार: सिंधिया परिवार की छतरी में पूरे हुए विधि विधान, ज्योतिरादित्य ने दी मुखाग्नि

Madhavi Raje funeral in Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजसी परंपरा के तहत किया गया। सिंधिया परिवार की छतरी में राजमाता का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने की परंपराओं के मुताबिकि मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड पूर करने के बाद मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई वीवीआईपी
इससे पहले रानी महल से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।बता दें कि गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH मध्य प्रदेश: ग्वालियर में लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर शाही परिवार की पूर्व 'राजमाता' माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/4pqJUL0Vrb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर शाही परिवार की माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह ग्वालियर के जय विलाश पैलेस स्थित रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए गई। इस दौरान लोग पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडियो देखें...
#WATCH मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की पूर्व 'राजमाता' माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर ग्वालियर स्थित उनके आवास पर लाया गया। pic.twitter.com/sthuJUwyYw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024 माधवी राजे सिंधिया का निधन बुधवार सुबह 9:28 बजे दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान हुआ है। उन्हें सेप्सिस व निमोनिया के चलते वह 15 फरवरी को भर्ती कराया गया था।
माधवी राजे का निधन, अर्पित की पुष्पांजलि
श्रद्धेय राजमाता के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। सक्रिय राजनीति में न होकर भी उन्होंने सदैव ग्वालियर की जनता की चिंता की और मार्गदर्शक के रूप में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को सहारा दिया।
ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। pic.twitter.com/oK2VQ0W6jb
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) May 15, 2024 शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया। X पर लिखा मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने 90 दिनों तक संघर्ष किया। वह सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन ग्वालियर के जनता की चिंता सदैव करती रही हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री माधव राव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की मां श्रीमती माधवी राजे सिंधिया के दुखद निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी
राज्यसभा सांसद अशोक सिंह जी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र… pic.twitter.com/6Ti430p60q
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) May 16, 2024 जीतू पटवारी ने दुख जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित सिंधिया निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। X पर लिखा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का निधन दुखद है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी मौजूद रहे।
