Logo
मध्यप्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका दिया है। सिंधिया ने ग्वालियर चंबल के 200 से अधिक कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करके कांग्रेस की हालत खराब कर दी है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे हैं। सियासी गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। सिंधिया ने कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी यानी भाजपा में शामिल कर लिया है।

अचानक से इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करके केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की हालत खराब कर दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई को  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए राकेश मावई के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल में बीजेपी का दमन थाम लिया है। 

राकेश मावई को दिल्ली में  सिंधिया ने दिलाई थी BJP की सदस्यता 
बता दें कि कुछ दिन पहले सिंधिया ने मुरैना से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई को बीजेपी में शामिल करके कांग्रेस को झटका दिया था। अब राकेश मावई की अगुवाई में ही 200 से अधिक कांग्रेसियों ने बीजेपी ज्वाइन करके कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। असल में मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई को विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। इसी को लेकर राकेश मावई कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते राकेश मावई ने भाजपा का दामन थाम लिया था। राकेश को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 

Jyotiraditya Scindia

सिंधिया महल में इन कांग्रेसियों ने भाजपा का थामा हाथ 
जानकारी के अनुसार, सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में राकेश मावई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे। यहां सिंधिया के समक्ष सभी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की।

बीजेपी में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर और मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर, 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं। कुल मिलाकर 200 से अधिक नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। 

Minister Jyotiraditya Scindia
5379487