मध्यप्रदेश। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला दुबई में फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी है। दरअसल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा ठप्प है। खाड़ी देशों में लगातार बमबारी हो रही है और संजय शुक्ला जैसे कई भारतीय इन देशों में फंसे हुए हैं। संजय शुक्ल के साथ इंदौर के कुछ अन्य व्यापारी भी दुबई में है।
बताया जा रहा है कि, शारजाह से इंदौर आने वाली Air India Express की फ्लाइट IX-256 अचानक रद्द कर दी गई। इसी कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया साईट एक्स पर वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी। उन्होंने कहा कि, यहां के हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर भी बम गिरा है। सारा ट्रैफिक बंद है। गृह मंत्री अमित शाह जी आपसे निवेदन है कि, यहां फंसे भारतीयों की मदद करें। बेरा बेटा और परिवार के अन्य लोग यहां फंसे हुए हैं कृपया सभी को यहां से जल्द नीकालें।
देश के गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से विनम्र अपील🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/de3km9O91F
— Sanjay Shukla (@SanjayShukla_01) March 1, 2026
इसके पहले संजय शुक्ल ने एक्स पर एक पोस्ट की थी जिसमें यह लिखा था कि,
'आप सभी की चिंता, स्नेह और निरंतर फोन कॉल्स के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं, मेरा पुत्र आकाश एवं मेरे सभी साथी पूर्णतः सुरक्षित एवं कुशल हैं। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद होने से हमारी आज भारत वापसी संभव नहीं हो सकी है। इस दौरान दुबई सरकार एवं भारत सरकार द्वारा हमें पूरा सहयोग एवं सहायता प्राप्त हो रही है। आप सभी की प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ हमारे साथ हैं, इसके लिए मैं विशेष रूप से आपका धन्यवाद करता हूँ। परिस्थितियाँ सामान्य होते ही हम शीघ्र ही इंदौर लौटेंगे। आप सभी से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें।'










