haribhoomi hindi news
जबलपुर में रेलवे ओवरब्रिज धंसने के बाद सरकार ने कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैकलिस्ट कर FIR के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में निर्माण में लापरवाही सामने आई।

मध्यप्रदेश। सरकार ने भोपाल-जबलपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सोमवार को ROB धंस जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। PWD मिनिस्टर राकेश सिंह ने जानकारी दी कि, कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

कंस्ट्रक्शन में हुई थी लापरवाही
मिनिस्टर राकेश सिंह ने ब्रिज गिरने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि, सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि कंस्ट्रक्शन में लापरवाही हुई है।

400 करोड़ रुपए किए गए थे खर्च
मंत्री ने यह भी कहा कि जब ब्रिज के खराब हिस्से की मरम्मत चल रही थी, तो उसका दूसरा हिस्सा धंस गया। उन्होंने कहा कि रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RDC) ने तीन साल पहले ब्रिज बनाया था। सरकार ने ROB पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए, और इसमें दरारें आने के बाद इसका मेंटेनेंस चल रहा था।

यह भी पढ़ें: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर आरओबी धंसा

यह भी पढ़ें: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश

यह भी पढ़ें: दूसरी बार उज्जैन पहुंची 12वीं फेल की अभिनेत्री मेधा शंकर

यह भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को हलाली डैम में छोड़ा

यह भी पढ़ें: NRI कोटे की सीटों पर हाईकोर्ट सख्त

मैनेजिंग डायरेक्टर से मांगी रिपोर्ट
बता दें कि, बांगुर कंपनी ने यह ROB बनवाया था। सिंह के निर्देश के बाद, सरकार इसके खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सिंह ने RDC के मैनेजिंग डायरेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। 

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
रविवार को जबलपुर में शाहपुरा के पास NH-45 पर ट्रैफिक तब रुक गया, जब रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे एक अंडर-कंस्ट्रक्शन ओवरब्रिज का एक हिस्सा शाम करीब 4 बजे गिर गया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इस घटना से भारी ट्रैफिक जाम लग गया और कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर नए सवाल खड़े हो गए। कुछ दिन पहले इसी ब्रिज का एक और हिस्सा गिर गया था। शाहपुरा-भोपाल रोड ब्लॉक होने से, पूरे इलाके में जाम के बीच से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था।

7