Logo
election banner
Jabalpur Crime News: MP के जबलपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक बदमाश ने मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंक दिया। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jabalpur Crime News: गुंडा टैक्स और रंगदारी नहीं देने पर एक बदमाश ने हैरान करने वाली घटना को अंजाम दिया।  दहशत फैलाने के मकसद से बदमाश ने पहले मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंक दिया। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना जबलपुर के घमापुर थाने की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। 

रंगदारी नहीं देने पर हुआ था विवाद 
घमापुर थाने के भारत सेवक समाज स्कूल के पास रहने वाले मानसिंह ठाकुर से बदमाश आनंद ठाकुर का रंगदारी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद बदमाश आनंद ने मानसिंह के घर पर बम फेंक दिया। बमकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागते हुए फायरिंग भी की। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश ने मंदिर जाकर भगवान को प्रणाम किया और परिक्रमा भी की। बता दें कि मानसिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया जा रहा है कि आनंद गुंडा टैक्स और रंगदारी नहीं देने पर पहले भी इसी तरह घरों के बाहर बम फेंकने और फायरिंग कर चुका है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल 
सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश मंदिर जाकर पहले भगवान को प्रमाण करता है। फिर परिक्रमा करता है। इसके बाद दोनों हाथों में बम लेकर पैदल चलते दिखाई दे रहा है। घर के सामने पहुंचते ही बदमाश दो बम एक साथ फेंकता है। फिर भागते फायरिंग भी करता है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत है। 

गुंडा टैक्स वसूलने लोगों को अक्सर धमकाता है 
लोगों ने बताया कि आनंद ठाकुर इलाके में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए लोगों को धमकाया रहता है। रहवासियों से लेकर अन्य व्यापारियों से भी वह रंगदारी वसूलने के लिए धमकियां देता है। दिनदहाड़े हुए बमकांड के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने घमापुर थाने में दर्ज कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   

5379487