मध्य प्रदेश: जबलपुर में जुआ खेलने से रोकने पर दो परिवारों में विवाद, कुल्हाड़ी-तलवार से 4 लोगों की हत्या

Madhya Pradesh Crime News
X
जबलपुर में जुआ खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी-तलवार से 4 लोगों की हत्या।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार (27 जनवरी) को सनसनीखेज घटना हो गई। जुआ खेलने से मना करने पर साहू परिवार ने दुबे परिवार पर हमला बोल दिया। चाकू, लाठी और डंडों से पीट-पीटकर 4 लोगों की हत्या कर दी।  

फतेह सिंह, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार (27 जनवरी) को सनसनीखेज घटना हो गई। जुआ खेलने से मना करने पर साहू परिवार ने दुबे परिवार पर हमला बोल दिया। तलवार, कुल्हाड़ी लाठी और डंडों से वार कर दुबे परिवार के 6 लोगों को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना तिमरी गांव की है।

हमले में इनकी हुई मौत
पाटन पुलिस के मुताबिक, ​​तिमरी गांव में साहू परिवार के लोगों को दुबे परिवार ने जुआ खेलने से रोका तो विवाद हुआ। झगड़े के बाद मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह दुबे परिवार के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी साहू परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। तलवार, कुल्हाड़ी लाठी और डंडों से ताबड़ातोड़ वार किए। हमले में कुंदन पाठक (35), चंदन पाठक (29), समीर (19) और अनिकेत दुबे (26) की मौत हो गई। विपिन और छोटू घायल हैं। दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।

undefined
घटना के बाद ग्रामीणों में फूटा आक्रोश। पुलिस ने संभाला मोर्चा

CCTV में घटना कैद

सनसनीखेज घटना आरोपी परिवार के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करले लगे। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

undefined
पुलिस से लोगों की बहस: पुलिस ने कड़ी समझाइश देकर शांत कराया।

साहू परिवार रखता था रंजिश
पीड़ित परिवार पुलिस को बताया कि जुआ खेलने से मना किया तो साहू परिवार रंजिश रखता था। थाने में भी शिकायत की थी। सोमवार को कालू साहू, पप्पू साहू, दिन्नु साहू, संजू साहू, मनोज साहू सहित अन्य लोगों ने हमला कर कुंदन, चंदन पाठक, समीर और अनिकेत की हत्या की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली-जल्द गिरफ्तारी होगी
घटना की सूचना पर विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि साहू परिवार के लोगों ने दुबे परिवार पर हमला किया है। चार लोगों की मौत हुई है। दो की हालत गंभीर है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story