MP News: जबलपुर में TV डिबेट शो के दौरान भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक दूसरे पर कुर्सियों से किया हमला, वीडियो वायरल 

Jabalpur TV debate show
X
जबलपुर में टीवी डिबेट शो के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट।
MP News: जबलपुर में समाचार चैनल द्वारा आयोजित चुनावी डिबेट में दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

MP News: जबलपुर में समाचार चैनल द्वारा आयोजित चुनावी डिबेट में दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात की है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर के भवारताल पार्क में चुनावी डिबेट चल रही थी। जिसमें कई पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियों से हमला किया, जिससे कुछ लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पुष्टि जबलपुर सिटी के एसपी पंकज मिश्रा ने की है।



दोनों पक्ष के लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
बलपुर एसपी के मुताबिक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को भी हल्की चोटें आई हैं। विवाद के बाद दोनों पक्षों थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक टीवी न्यूज चैनल के चुनावी डिबेट के आयोजन के समय हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को चोटें आई हैं।

भाजपा विधायक का आरोप
भाजपा विधायक अभिलाष पांडे बताया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थी। जिसका विरोध करने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बहस शुरू कर दी। इसी दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना और उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

बहस के दौरान दिया धक्का
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने भी आरोप लगाते कहा कि बहस के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समर्थक को धक्का दे दिया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता को उस समय चोट आई। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पाइप और कुर्सियों से हमला किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story