Injured leopard attacks in Indore: इंदौर के महू तहसील में जख्मी तेंदुए ने वन विभाग के रेस्क्यू दल पर हमला कर दिया। बुधवार दोपहर हुई इस घटना में एक कर्मचारी घायल हो गया है।  हाथ में चोट आई है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महू तहसील के जानापाव जंगल में तीन दिन से तेंदुए का मूवमेंट था। पहाड़ी के नीचे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लंगड़ाते हुए तेंदुए को वीडियो भी वायरल हुआ था। वन विभाग ने मंगलवार शाम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह टीम ने एट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। उसे गंभीर चोंट आई है। 

अचानक पकड़ लिया था हाथ
हनुमान जयंती के चलते पहाड़ी स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां वनकर्मी तैनात किए गए थे। बुधवार सुबह तेंदुए को ट्रैंकुलाइज गन से बेहोश करने के बाद वनकर्मी सोहनलाल दशोरिया उसके पास चले गए। तभी अचानक तेंदुए ने उनका हाथ पकड़ लिया।

इंदौर चिड़ियाघर में चल रहा उपचार
तेंदुए के हमले से सोहनलाल के हाथ में गंभीर चोंट है। दशोरिया को मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। हमले के बाद रालामंडल के रेस्क्यू दल ने बुधवार को तेंदुए को ट्रंकुलाइज कर उसे इंदौर चिड़ियाघर ले गई। वहां उपचार किया जा रहा है। 

वनकर्मी के हाथ पर मामूली चोंट 
इंदौर डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि घायल तेंदुए की लोकेशन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मिली थी। उसे चोंट लगी थी, जिस कारण पकड़ने के लिए पिंजरे लगाया गया था। पकड़ में नहीं आया तो बेहोश ट्रैंकुलाइज कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी बीच तेंदुए ने वनकर्मी पर हमला कर दिया, उसके हाथ पर मामूली चोंट आई है।

खबर अपडेट हो रही है।