A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एमपी का पहला सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। इसका 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। 2025 तक यह तैयार हो जाएगा। बुजुर्गों को योगा कक्ष, फिजियोथैरेपी सेंटर और चिकित्सीय परामर्श सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी बनाई गई हैं। 

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे इस बहुमंजिला कॉम्पलेक्स में 32 से अधिक फ्लैट होंगे। 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फिनिशिंग की जा रही है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को फ्लैट दिए जाएंगे। आईडीए ने इस सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स का निर्माण 2 साल पहले शुरू किया था।

सीनियर  सिटीजन कॉम्पलेक्स में यह सुविधाएं 

  • कांप्लेक्स में होंगी दो बड़ी लिफ्ट।
  • पूरे कांप्लेक्स में फिसलन रहित फर्श 
  • डॉक्टर और नर्सिंग कक्ष की सुविधा।
  • फिजियोथैरेपी और योगा कक्ष।
  • तल मंजिल पर बनाई गईं दुकानें।
  • सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी।
  • सिर्फ बुजुर्गों को आवंटित किए जाएंगे फ्लैट।
  • कैंपस कवर्ड के साथ कॉमन किचन
  • इनडोर गेम्स की भी सुविधा मिलेगी। 
  • 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा और दवाइयां उपलब्ध होंगी।
  • सुपर मार्केट और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था। 

32 फ्लैट, पहले तल पर पार्किंग और दुकानें 
बहुमंजिला सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स में 1 और 2 बीएचके के 32 फ्लैट बनाए गए हैं। पार्किंग और दुकानों की सुविधा ग्राउंड फ्लोर में मिलेगी। कांप्लेक्स में 2 आधुनिक लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांप्लेक्स के फ्लोर फिसलन रहित बनाए गए हैं। ताकि, बुजुर्गों को समस्या नहीं होगी। 

किराये पर भी मिलेंगे फ्लैट्स 
इंदौर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया, सीनियर सिटीजन काम्पलेक्स सिर्फ बुजुर्गों को दिए जाएंगे। यह रेंट और सेल दोनों तरके से दिए जाएंगे। कांप्लेक्स का संचालन आईडीए नहीं करेगा। हालांकि, इसके लिए अब तक कोई योजना नहीं बनी है। जल्द ही संचालन के लिए नियम और शर्तें तय की जाएंगी।