Indore News: मध्यप्रदेश। इंदौर के एमआईजी इलाके में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि, फ्लैट में संदिग्ध युवक एक नाबालिग लड़की के साथ मिला। नाबालिग लड़की नर्मदापुरम से लापता हुई थी। पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम पहले मनोज बताया लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि, उसका नाम जायज खान है।
लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रात को ही इंदौर रवाना हो गई। हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि, उन्हें सूचना मिली थी कि, एक युवक अपना नाम बदलकर हिन्दू लड़की के साथ फ्लैट पर रुका है। संगठन के लोगों का दावा है कि, उन्होंने युवक के मोबाईल की जांच की है। उसके फोन में करीब 10 लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।
नर्मदापुरम की रहने वाली है नाबालिग
हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि, देर रात थाने में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बताया कि, नाबालिग लड़की नर्मदापुरम की रहने वाली है। आरोपी युवक ही उसे लेकर इंदौर आया था। युवक के बारे में और जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश की जा रही है।
इधर पुलिस ने यह भी बताया है कि, लड़की के बारे में नर्मदापुरम के संबंधित थाने को सूचना दी गई है। युवक के फोन में आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो मिलने की बात भी साझा की गई है। क्योंकि गुमशुदगी की रिपोर्ट नर्मदापुरम के थाने में दर्ज है इसलिए अब वहीं मामले की जांच होगी।