Logo
election banner
मध्यप्रदेश के इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया तो नाराज होकर बेटे ने घर छोड़ दिया। बेटे की याद में मां की तबीयत बिगड़ गई। पिता अपने बेटे को यहां-वहां ढूंढ़ते रहे। दो दिन बाद युवक खुद घर लौट आया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने बेटे को मोबाइल चलाने से मना किया तो नाराज बेटा घर छोड़कर कहीं चला गया। बेटे की याद में मां की तबीयत बिगड़ गई। पिता अपने बेटे को यहां-वहां ढूंढ़ते रहे। नहीं मिला तो पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। शुक्रवार रात 12 बजे युवक घर लौटा तो माता-पिता की जान में जान आई। बता दें कि मामला 27 मार्च का है। 27 मार्च की रात 8 बजे बीकॉम का छात्रा मोबाइल नहीं मिलने से नाराज होकर घर से चला गया था। 29 मार्च यानी शुक्रवार की रात 12 बजे युवक अपने घर लौटा। युवक कहां गया था? दो दिन उसने क्या खाया? इस बारे में घरवालों ने उससे अभी कोई बात नहीं की है। 

जानें पूरा मामला: अक्सर मोबाइल पर लगा रहता है बीकॉम का छात्र
बर्तन व्यवसायी मनोज कुमार ने मल्हारगंज थाने में 22 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मनोज ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अक्सर मोबाइल में लगा रहता है। 26 मार्च को भी वह मोबाइल चला रहा था। पिता ने बेटे को मोबाइल चलाने से मना किया और बेटे का मोबाइल ले लिया। बेटे ने मां से मोबाइल मांगा। मां ने कहा कि मोबाइल पापा से ही लेना। पिता ने बेटे को मोबाइल नहीं दिया। 27 मार्च को मनोज काम के सिलसिले में शहर से बाहर चले गए। बेटे को मोबाइल नहीं मिला तो नाराज होकर वह भी घर से चला गया। पिता घर वापस लौटे तो बेटा घर में नहीं दिखा।

CCTV में घर से जाते दिखा युवक 
पिता ने घर वालों ने पूछा कि बेटा कहां गया। घरवालों ने बताया कि शाम को 7 बजे तक घर पर ही था। पिता ने सोचा यहां-वहां गया होगा कुछ देर बाद आ जाएगा। लेकिन जब देर रात तक की बी कॉम का छात्र घर नहीं आया तो पिता ने CCTV फुटेज देखे। फुटेज में युवक रात 8 बजे घर से बाहर निकलते दिखाई दिया। उसकी पीठ पर एक बैग भी टंगा दिखा। पिता ने उसे खूब तलाशा। रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढ़ा लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

मां की रो-रोकर बिगड़ गई तबीयत 
बेटे के घर से जाने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तबीयत भी बिगड़ गई। परिजन उसे तलाशते-तलाशते परेशान हो गए। शुक्रवार रात को अचानक बेटे ने घर पर फोन किया। उसने बताया कि वह कहां पर है। सभी ने उसे घर आने के लिए कहा, वो राजी भी हो गया। 29 मार्च की रात 12 बजे बेटा घर लौटा तो घरवालों की जान में जान आई।

5379487