भोपाल में नियमों के विपरीत निर्माण: प्रशासन ने चिह्नित की 250 कॉलोनियां, नोटिस के बाद कॉलोनाइजर्स के खिलाफ होगा एक्शन

Bhopal News
X
सैकडों कॉलोनाइजर्स को नोटिस
Bhopal News : राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। केस कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के कोर्ट में पेश किए हैं।

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नियमों काे दरकिनार कर कॉलोनी डेवलप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने 250 कॉलोनियां चिह्नित की हैं। जल्द ही नोटिस जारी होंगे। संतोषजनक जवाब न मिलने कॉलोनाइजर पर एक्शन लिया जाएगा। आठ कॉलोनाइजर को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।

कलेक्टर का कहना है कि जिन लोगों ने अवैध कॉलोनियों में मकान बना लिए हैं, उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे। लेकिन इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। जिन कॉलोनाइजर को नोटिस दिए जा रहे हैं, उनकी कॉलोनियों में रजिस्ट्री और नामांतरण पर भी रोक लगाई जाएगी।

एसडीएम ने सर्वे में ढाई सौ अवैध कॉलोनियों के केस पेश कर दिए
ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई जा रही आठ कॉलोनियों में प्लॉट की रजिस्ट्री- नामांतरण पर रोक लगाने के बाद तहसील के एसडीएम ने सर्वे में ढाई सौ अवैध कॉलोनियों के केस कलेक्टर कोर्ट में पेश कर दिए हैं। एसडीएम ने इन कॉलोनियों में विकास अनुमति, डायवर्सन, टीएंडसीपी परमिशन सहित नगर निगम व पंचायत की अनुमति की जांच करने के बाद यह प्रकरण बनाए हैं। अब कलेक्टर कोर्ट से सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

80 फीसदी से अधिक कॉलोनियों पर रोक लगना तय
इन कॉलोनाइजर्स को जवाब के साथ कॉलोनी निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज भी पेश करना पड़ेंगे। हालांकि, शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही 80 फीसदी से अधिक कॉलोनियों पर रोक लगना तय है। यह कॉलोनियां कृषि भूमि पर बन रही हैं। कुछ ने डायवर्जन तो करा लिया है, लेकिन टीएंडसीपी की अनुमति नहीं ली। अवैध कालोनियों का निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। कलेक्टर कौशलेद विक्रम सिंह के कोर्ट में हुजूर सहित अन्य क्षेत्रों के 250 मामले पेश किए गए हैं, जिन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। इससे पहले 8 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस थमाया गया है।

किसानों पर भी हो सकता है केस
अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वाला कोई भी हो सभी के खिलाफ प्रकरण बनाए जाएंगे। अगर किसान भी कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं तो वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे। साथ ही किसानों से अनुबंध करके कॉलोनी काटने वालों पर भी आकलन लिया जाएगा। दरअसल, किसानों के साथ ज्वाइंट वेंचर में अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है।

यहां सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी
कोलार तहसील में से से अधिक कॉलोनियों में प्लॉटिंग की जा रही है। यहां पर बिना किसी अनुमति के छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा करोद, बैरसिया रोड, रायसेन रोड, नरसिंहगढ़ रोड, मौरी बैरागढ़, बैरसिया में बड़े पैमाने अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है।

शेष प्लॉटों का नीलाम कर कराएंगे विकास
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने यहां पर मकान बना लिए हैं या प्लॉट खरीद लिए हैं, उन्हें कार्रवाई से कोई दिक्कत नहीं होगी। अवैध कॉलोनियों के रिक्त प्लाटों को नीलाम करके कॉलोनी में जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story