Logo
Hailstorm and Rain Alert In MP: नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Hailstorm and Rain in MP: बैतूल जिले में सोमवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। बैतूल सहित आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। भीमपुर में गाज गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने बैतूल और हरदा सहित अन्य जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। लिहाजा, अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। फिलहाल, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। दलहन और तिहलहन फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। 

जबलपुर-शहलोड संभाग में बारिश का यलो अलर्ट
मप्र के चंबल ग्वलियर अंचल के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मुताबिक सोमवार को हरदा-बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर और नरसिंहपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की आशंका जताई है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने महाकौशल के जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

इसलिए बदला मौसम, चौपट हो सकती हैं पकी फसलें 
मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की वजह ट्रफ लाइन गुजरने और चक्रवाती घेरे को बताई है। इससे बारिश ही नहीं बल्कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी फसल को नुकसान है। गेहूं की फसल तो फायदा हो सकता है, लेकिन चना मसूर और सरसों की फसल चौपट हो सकती है। क्योंकि, यह फसलें पकने लगी हैं। कई जगह तो कटाई शुरू है। 

न्यूनतम तापमान में 7.1 डिग्री तक की गिरावट 
मप्र में मौसम के बदले मिजाज ने ठंडक बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शाजापुर जिले के गिरवर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, छतरपुर जिले के बिजावर में 7.3 और पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया। वहीं खऱगोन सबसे गर्म स्थान रहा। खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।  

5379487