गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड : तिरुपति बालाजी की सबसे बड़ी पेंटिंग, जबलपुर की दीक्षा ने किया देश का नाम रोशन

Guinness World Record
X
तिरूपति बालाजी की पेटिंग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
मध्य प्रदेश की बेटी ने कीर्तिमान स्थापित किया है। दीक्षा ने अपनी इस प्रतिभा के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। वह भगवान श्रेय दे रही हैं।

Guinness World Record : मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली दीक्षा गुप्ता ने मेहंदी से भगवान तिरुपति बालाजी की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। दीक्षा ने अपनी इस प्रतिभा के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दीक्षा अपनी इस उपलब्धि के लिए लगातार भगवान को श्रेय दे रही हैं।

कहीं से नहीं सीखा
अपने अनुभव को साझा करते हुए दीक्षा ने कहा कि “मैंने यह कहीं से नहीं सीखा है। यह ईश्वर के द्वारा दी गई प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। दीक्षा के अनुसार हर दूसरा व्यक्ति ब्रश और रंगों से पेंटिंग करता है, हालांकि, वह कुछ नया करने की कोशिश करना चाहती थी।

पेंटिंग 9 फीट लंबी और 6 फीट चौड़ी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर दीक्षा गुप्ता ने बताया कि यह उनकी सबसे बड़ी पेंटिंग तिरुपति बालाजी की है। यह पेंटिंग 9 फीट लंबी और 6 फीट चौड़ी है, उन्होंने अपनी इस पेंटिंग को हीना पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। अपने संघर्षों को याद करते हुए दीक्षा ने अपनी इस उपलब्धि का क्रेडिट भगवान के साथ अपने परिजनों को दे रही हैं।


महापुरुषों की जीवनी पढ़ती हैं
जबलपुर निवासी दीक्षा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें सम्मान मिलने पर उनके पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। दीक्षा की यह पेंटिंग अद्भूत और अनोखी दिखाई देती है, जिससे यह लोगों को पसंद आई और इसकी सरहाना दुनिया भर में की जा रही है। दीक्षा स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के जीवन से भी प्रभावित हैं। पेंटिंग बनाने के साथ ही साथ खुद को प्रेरित करने के लिए वह महापुरुषों के जीवन पर आधारित किताबों को भी पढ़ती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story