Trianga Yatra: कोलार से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री यादव और विधायक शर्मा ने की अगुवाई

Trianga Yatra
X
कोलार से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Trianga Yatra: भोपाल के कोलार से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवाओं का जोश जगाया।

Trianga Yatra: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कर्म श्री संस्था द्वारा यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देशन में यात्रा की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू कर दी गई थी।

तिरंगा लहराते हुए यात्रा की अगवानी
मुख्यमंत्री यादव ने भोपाल के कोलार क्षेत्र पहुंचने पर जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की अगवानी की। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर युवा तिरंगा लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय बोलकर यात्रा का अभिवादन करते रहे।

आत्मीयता से स्वागत
कोलार से निकली तिरंगा यात्रा का सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों, महिला संगठनों द्वारा बनाए गए मंचों से यात्रा का आत्मीयता से स्वागत किया। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए में देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते दिखे। तिरंगा यात्रा से क्षेत्र का पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश को देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर प्रदान किया है। तिरंगे में विद्यमान चक्र देश की गति को दर्शाता है , प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की शक्ति और विशेष कर युवा सामर्थ्य के माध्यम से हम जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व हमारे सभी प्रमुख त्योहार होली दिवाली से अधिक है, अत: हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए।पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव को कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तैयारियों और उनके समपर्ण की जानकारी दी गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story