Former MLA quit congress Gwalior Chambal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर-चंबल के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। मुरैना जिले के सूमावाली से विधायक रहे अजब सिंह कुशवाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों और पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह के हाथों BJP ज्वाइन की है। इस दौरान पूर्व मंत्री और ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी भी मौजूद रहे। 

लाखन सिंह बघेल कौन हैं 
लाखन सिंह बघेल शिवपुरी जिले की करैरा सीट से 2003 में BSP के सिम्बल पर विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में दिग्विजय सिंह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ले ली। बघेल समाज में इनकी अच्छी पकड़ है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान न होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली।   

अजब सिंह कुशवाहा भी बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए थे। इनकी भी क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों भाजपा ज्वाइन करने के बाद अजब सिंह ने बताया कि भाजपा योजनाओं और विकास कार्याों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। 

कौन हैं अजब सिंह कुशवाह 
अजब सिंह 2018 में पहली बार मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के सिम्बल पर विधायक बने थे। रंगदारी के केस में मुश्किल बढ़ीं तो कांग्रेस ने 2023 में टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली। बसपा ने प्रत्याशी भी बनाया, लेकिन बाद में कांग्रेस के सिम्बल से चुनाव लड़ गए। हालांकि, हार गए। 5 माह बाद अब भाजपा के पाले में चले गए।