Logo
MP Politics News: छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ ने बड़ा बयान दिया है। प्रियनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नई क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे। हम 44 साल हैं। वो शक्ति पैदा नहीं हुई, जो 44 दिन में यह रिश्ता खत्म कर दे।

MP Politics News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहू प्रियानाथ अपने पति सांसद नकुलनाथ के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं। छिंदवाड़ा के चौरई में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करते प्रियानाथ ने बड़ी बात कही है। प्रियानाथ ने कहा कि हम में से कोई कभी हिम्मत नहीं हारेगा। मैं जहां भी जाती हूं, वहां मेरे भाई, मेरी बहनें और मेरे परिवार के लोग बोलते हैं दीदी आप बिल्कुल मत डरना। मैं उनसे कहती हूं कि मेरी शक्ल में आपको कोई भय लग रहा है क्या? मैं बिल्कुल नहीं डरी हूं। 

मैं आप सबकी आवाज बुलंद करने आई हूं 
प्रियानाथ ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को लेकर कहा कि बहुत दुख हुआ है। जब मैं पिता कमलनाथ जी को देखती हूं तो दुख होता है। जिन्हें हमने अपना समझा, जिन्हें हमने अपने परिवार की तरह प्यार दिया। कमलनाथ जी ने आशीर्वाद दिया। जब उनकी अग्निपरीक्षा का समय आया तो उन्होंने धोखा दिया। दुख जरूर होता है। क्योंकि दिल से हमने उन्हें माना था। डर कतई नहीं है। क्योंकि हमारी असली ताकत, बल यहां उपस्थित है। मैं आप सबकी आवाज बुलंद करने आई हूं। आपको ये विश्वास दिलाने आई हूं कि हम एक नई क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे। हम 44 साल से साथ थे, साथ हैं और वो शक्ति पैदा नहीं हुई, जो 44 दिन में यह रिश्ता खत्म कर दे।

...जब प्रियानाथ ने की थी गेहूं की कटाई 
बता दें कि छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ इन दिनों अपने पति के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियानाथ का प्रचार के दौरान अनोखा अंदाज देखने को मिला था। पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र में प्रियानाथ ने महिलाओं के साथ खेत में गेहूं की कटाई की थी। दरअसल, खेत में कुछ महिलाएं गेहूं काट रही थीं, तभी प्रियानाथ उनसे मिलने पहुंची तो वो खुद को गेंहू की कटाई करने से रोक नहीं पाईं। इसका वीडियो  भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

5379487