Dogs killed leopard: मध्यप्रदेश में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सिवनी में मंगलवार को कुत्तों ने लेपर्ड को मौत के घाट उतार दिया। कुत्तों से बचने के लिए लेपर्ड पेड़ पर चढ़ा, लेकिन ग्रामीणों की धमाचौकड़ी से शावक पेड़ से उतर गया। इसी बीच कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला। घटना सिवनी के बंडोल वन परिक्षेत्र की है। छीतापार गांव में मां से बिछड़े लेपर्ड के शावक को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। ग्रामीण कुत्तों को मारकर भगा पाते इससे पहले ही कुत्तों ने शावक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों ने तेंदुए को कपड़े में छिपाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

मां से बिछड़ गया था तीन माह का शावक
जानकारी के मुताबिक, लेपर्ड का शावक दो से तीन माह का है। शवक अपनी मां से बिछड़ गया था। गांव वालों ने शावक को घूमते हुए देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों से बचने के लिए शावक इधर-उधर भागता रखा। तभी कुत्तों की नजर लेपर्ड पर पड़ गई। कुत्तों के झुंड ने शवक को दौड़ाया तो जान बचाकर शावक पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन ग्रामीणों की भगदड़ के बीच शावक पेड़ से उतर गया और कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला। वन विभाग के मुताबिक, लेपर्ड और अन्य शावक भी आसपास हो सकते हैं। शावक की मां और अन्य शावक को लेकर घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल की जा रही है। 

खजुराहो में शिकार करते समय लेपर्ड कुएं में गिरा 
खजुराहो में रात में बकरियों का शिकार करने गांव में घुसा लेपर्ड कुएं में गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने कुआं में तेंदुआ को देखा तो वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का रेस्क्यू किया। घटना बेनीगंज गांव की है। जानकारी के मुताबिक, लेपर्ड कुछ दिनों से लगातार गांव के आसपास घूम रहा है। ग्रामीण उससे परेशान हैं। पहले भी लेपर्ड बकरियों का शिकार कर चुका है। सोमवार की रात को भी तेंदुआ शिकार करने आया और शिकार के दौरान कुएं में गिर गया। सतना और पन्ना से आई वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का रेस्क्यू किया।