A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Dhirendra Shastri and Praman Sagar : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का संतों ने समर्थन किया है। शुक्रवार (15 नवंबर) को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल और जैन मुनि प्रमाण सागर ने इंदौर में इस पर प्रतिक्रिया दी। समाज को एकता संदेश देते हुए कहा, विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए हर वर्ग में एकजुटता जरूरी है।
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियों में हैं। उन्होंने जात-पात और भेदभाव को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान का समर्थन किया। कहा, राजनीतिक तौर पर हम इसमें कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन एक संत के नाते मैं उनके इस बयान का स्वागत करता हूं। भारतीयों को हम बंटना नहीं चाहते।
जैन मुनि प्रमाण सागर ने कहा
- इंदौर में शुक्रवार को 108 सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का अद्वितीय समापन हुआ। इस दौरान रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमाण सागर महाराज ने उन्होंने समाज को एक जुटता का संदेश देते हुए कहा, जुड़े रहोगे तो संरक्षित रहोगे।
- महाकुंभ में गैरहिंदुओं की एंट्री वाले बयान पर प्रमाण सागर महाराज ने कहा, कौन जाए और कौन नहीं जाए, यह तो बाद का सवाल है। वहां हम जिस उद्देश्य से जा रहे हैं वह नीतिगत है तो हमें जाना चाहिए। और यदि हमारे मन में श्रद्धा ही नहीं है तो वहां जाने का क्या अर्थ निकता है।
- आचार्य प्रमाण सागर ने आगे कहा, यह दुर्भाग्य है कि विदेशियों ने भारत का ऐसा नाम दे दिया। जिसका कोई सिर-पैर ही नहीं है। इंडियन का अर्थ होता है जाहिल पशु। जो हमारे लिए गाली जैसा है। भारत ‘भा’ शब्द से बना है जो प्रकाश का सूचक है। सारे संसार में इससे प्रकाश फैला है।
एकजुटता की अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को भोपाल में थे। भाजपा विधायक संजय पाठक के निवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हम भारतीय अगर आपस में बंटेंगे तो, चीन और पाकिस्तान वाले हमें काटेंगे। यूपी के सीएम ने महात्मा और कट्टर हिंदू होने के नाते बंटेंगे तो कटेंगे का का नारा दिया है।
तेजी से घट रही सनातनियों की संख्या
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि सनातन मानने वालों की संख्या तेजी से घट रही है। हमारी संख्या आज 80 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। जबकि, इस्लाम धर्म मानने वाले लोग 6 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंच गए। धीरेंद्र शास्त्री ने सभी हिंदुस्तानी बनने का आह्वान किया। कहा, हम ब्राह्मण हो सकते हैं, कायस्थ हो सकते हैं और वैश्य हो सकते हैं तो हिंदुस्तानी क्यों नहीं हो सकते?
21 से 29 तक रामराज पदयात्रा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, दुनिया में कई इस्लामी और ईसई देश हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए मात्र हिंदुस्तान ही है। इसिलए यहां जनजागृति लाना जरूरी है। 21 से 29 नवंबर तक इसके लिए मैं रामराज पदयात्रा करूंगा। यात्रा बागेश्वर धाम से राम राजा सरकार ओरछा तक निकाली जाएगी।
मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर कहा, जब हमें मक्का मदीना में नहीं बुलाया जाता। तो कुंभ में गैर हिंदुओं को क्यों आने दिया जाए। खासकर जिसे न तो त्रिवेणी का ज्ञान औ न ही संगम का ज्ञान है। संतों के मान सम्मान का भी ख्याल नहीं रखते। जिन्हें यह भी नहीं पता कि खालसा क्या होते हैं और पंथ क्या होता है, वह कुंभर में जाकर क्या करेंगे?
