A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
मध्यप्रदेश। देवास-भोपाल रोड पर बुधवार को जज और कथित भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि, भाजपा नेता ने जज का रास्ता रोककर उनके साथ बदसलूकी की। भोपाल रोड पर धन लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास भाजपा नेता और उसके साथियों ने जज को गालियां दी और मारने की धमकी भी दी। विवाद की सूचना पुलिस को मिली तो आरोपी के खिलाफ एक्शन हुआ। शासन ने आरोपी द्वारा किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया।
विवाद उस समय हुआ जब जज अपनी गाड़ी से कोर्ट जा रहे थे। इसी समय भाजपा नेता बताए जा रहे पंकज घारू और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो से रास्ता रोक दिया। जज ने ड्यूटी पर जाने की बात कहकर वाहन हटाने का आग्रह किया लेकिन कथित भाजपा नेता और उसके साथियों ने जज से बदसलूकी कर दी।
आरोपियों ने जज को घेरा
मामले को बढ़ता देख जज ने वाहन के नंबर प्लेट की फोटो लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने उग्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जज ने अपनी गाड़ी में बैठने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और धमकी देने लगे।
इस पूरे विवाद का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल है। वीडियो में आरोपी, जज पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।
उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि, जज किसी तरह वहां से निकले और मामले की सूचना पुलिस को दी। जज के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी पंकज घारू के द्वारा किये गए अतिक्रमण की जानकारी मिली। आरोपी द्वारा मक्सी बायपास पर सरकारी भूमि पर बनाया गया पोल्ट्री फार्म भी मिला जिसे शासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यह भी पता चला है कि, तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर कई बार नोटिस दिया गया था लेकिन आरोपी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। विधिवत की गई कार्रवाई के बाद शासन ने आरोपी से दो करोड़ रुपए कीमत की डेढ़ बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई।
