BJP नेता ने किया सुसाइड: नहाने के बाद पूजा करने निकले नगर महामंत्री, घर के बाहर खुद को मारी गोली, जानिए वजह

Suicide Case
X
Suicide
मध्य प्रदेश के दतिया में सनसनीखेज घटना हो गई। भाजपा के नगर महामंत्री जितेंद्र मेवाफरोश ने रविवार (5 जनवरी) को खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

Datia BJP Leader Suicide: मध्य प्रदेश के दतिया में सनसनीखेज घटना हो गई। भाजपा के नगर महामंत्री जितेंद्र मेवाफरोश ने रविवार (5 जनवरी) को सुसाइड कर लिया। नहाने के बाद पूजा करने के लिए घर से बाहर निकले और लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए। परिजन खून से लथपथ पड़े जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) कोतवाली थाना क्षेत्र में रहते थे। रविवार सुबह 11 बजे नहाने के बाद जितेंद्र पूजा करने की बात कहकर घर से निकले। घर के बाहर आते ही जितेंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर जितेंद्र की पत्नी, भाई सहित परिवार के लोग घर से बाहर आए। देखा तो जितेंद्र खून से लथ-पथ जमीन पर पड़े थे। परिजन जितेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: पूर्व BJP विधायक के घर IT की दबिश: गेट बंद कर हरवंश सिंह राठौर के यहां दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। भाजपा नेता के परिजन ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि अंकित श्रीवास्तव और पार्षद रिंकू दुबे रुपयों के लेन-देन को लेकर जितेंद्र को टॉर्चर कर रहे थे। दोनों जितेंद्र से जमीन और घर अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। जितेंद्र दोनों से काफी परेशान थे। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र ने खुद को गोली मारी या कोई दूसरा उन्हें गोली मार गया? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले क जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story