Logo
election banner
खंडवा में सगाई समारोह में दावत के लिए गोवंश का मांस भट्टी पर पक रहा था। पुलिस ने गोवंश के 8 कटे पैर, अधपका 60 किलो और फ्रिज से 10 किलो कच्चा मांस बरामद किया। जिस लड़की की सगाई थी, पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया है।

खंडवा। चोरों को पकड़ने निकली पुलिस अचानक सगाई समारोह में जा पहुंची। यहां दावत के लिए भट्टी पर रखे तपेले में गोवंश का मांस पक रहा था। पुलिस देखकर हैरान हो गई। उसने तुरंत छानबीन शुरू की तो गोवंश के 8 कटे पैर मिले। पुलिस ने तपेले से अधपका 60 किलो और फ्रिज से 10 किलो कच्चा मांस बरामद किया। मामला खंडवा के जावर के मुंदवाड़ा गांव का है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए पशु के 8 पैरों को पशु चिकित्सालय के पास भेजा था। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि यह गोवंश के पैर हैं। 
 
जांच में पता चला कि दो साल के गोवंश के पैर हैं 
पुलिस भट्‌टी पर तपेले में मांस को देखने लगी, वहां मौजूद लोग कहने लगे कि मटन है। थोड़ी दूर ही पुलिस को गोवंश के 8 कटे पैर मिले। पुलिस ने मांस जब्त किया और उसके 8 पैरों को बरामद कर पशु चिकित्सालस के पास भेजा। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि यह दो साल की उम्र वाले गोवंश के पैर हैं। 

लड़की के पिता का हो चुका है निधन, मां निमंत्रण देने गई थी
मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस चोरी के केस में मुंदवाड़ा की तरफ दबिश देने गई थी। अचानक मुखबिर से सूचना मिली कि फोकटपुरा बस्ती में गोवंश का मांस पकाया जा रहा है। शबनम बी की बेटी यासरा (19) की सगाई में गोवंश की दावत दी जा रही थी। शबनम बी के पति का निधन हो चुका है। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। दबिश के समय वह घर से बाहर थी। गांव में निमंत्रण देने गई हुई थी। उसकी बेटी यासरा को गोवंश अधिनियम में आरोपी बनाया है। जांच शुरू कर दी है। महिला और अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा।

गांव के जावेद ने दिलाया मांस 
शबनम बी का कहना है कि वो खंडवा के इमलीपुरा में रहती थी। पति इकराम की मौत के बाद ससुराल वालों ने भगा दिया। मायके में भाई साहिल ने सहारा दिया।  बड़ी बेटी की सगाई थी। खरगोन के झिरन्या से मेहमान आए हुए थे। दावत के लिए मुझे मांस की जरूरत थी। गांव के जावेद ने कहा कि मैं सस्ते में दे दूंगा। जावेद को चार हजार रुपए दिए थे। मैं तो गांव में निमंत्रण देने गई थी। जावेद दूसरा मांस काटकर दे गया। परिवार वाले पका रहे थे।

5379487